फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu News: Kidnapping of two women Panchayat members

Jhunjhunu: दो महिला पंचायत सदस्यों का अपहरण, प्रधान इंदिरा के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लगा बड़ा झटका

Fri, 12 Jul 2024 07:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 12 Jul 2024 07:03 PM IST
सार

एसपी राजर्षि राज वर्मा ने कहा है कि परिवाद मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
Jhunjhunu News: Kidnapping of two women Panchayat members
दो महिला पंचायत सदस्यों का अपहरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के झुंझुनू की चिड़ावा पंचायत समिति की प्रधान इंदिरा डूडी के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को झटका लगा है। इस मामले में बड़ा खेला होने की तैयारी हो गई है। अविश्वास प्रस्ताव की अगुवाई कर रहे पंचायत समिति सदस्य रोहिताश्व धांगड़ के खिलाफ दो महिला सदस्यों के पतियों ने अपने-अपने इलाके के थानों में उनकी पत्नियों का अपहरण करने का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक चिड़ावा पंचायत समिति के वार्ड नंबर पांच से निर्दलीय सदस्य सुधा देवी के पति खुडाना निवासी जगदीप कटेवा ने बगड़ थाने में और वार्ड नंबर 17 से भाजपा सदस्य शीला के पति किशोरपुरा निवासी राजेश डारा ने सुलताना थाने में रोहिताश्व धांगड़ के खिलाफ रिपोर्ट दी है।  दोनों ने अपनी अपनी रिपोर्ट में बताया है कि छह जुलाई को एक बैठक होने की बात कहकर रोहिताश्व धांगड़ उनकी पत्नियों को घर से ले गया था। जिसके बाद से वे वापस नहीं लौटी हैं और न ही उनसे बातचीत हो पा रही है। रोहिताश्व धांगड़ ने दोनों का अपहरण कर उन्हें बंधक बना लिया है। 
विज्ञापन


एसपी राजर्षि राज वर्मा ने कहा है कि परिवाद मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि 18 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक होनी है, जिसमें अभी भी एक हफ्ते का समय है। यदि, अविश्वास प्रस्ताव के लिए की गई बाड़ेबंदी में मौजूद सदस्य बाहर आते हैं तो अविश्वास प्रस्ताव का मामला खटाई में पड़ सकता है। हालांकि, चिड़ावा प्रधान की कुर्सी रहती है या नहीं यह 18 जुलाई को ही पता चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed