फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu News: Information about fire at petrol pump created panic, it was a matter of mock drill

Jhunjhunu News: पेट्रोल पंप पर आग की सूचना से मचा हड़कंप, आपदा प्रबंधन के लिए मॉक ड्रिल का था मामला

Fri, 17 May 2024 03:43 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 17 May 2024 03:43 PM IST
सार

शहर में कलेक्टर के बंगले के पास स्थित जी. लाल पेट्रोल पंप पर आग की सूचना से आज हड़कंप मच गया, जब पुलिस और प्रशासन की टीमें वहां पहुंचीं तो पता चला कि यह केवल मॉक ड्रिल थी, जो कि आपदा प्रबंधन की जांच के लिए की गई थी।

विज्ञापन
Jhunjhunu News: Information about fire at petrol pump created panic, it was a matter of mock drill
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनू शहर में कलेक्टर के बंगले के पास स्थित जी.लाल पेट्रोल पंप पर आग की सूचना से लोगों के बीच हड़कंप मच गया लेकिन पुलिस और प्रशासन के अधिकारी व टीमों के पहुंचने पर पता चला कि यह सिर्फ एक मॉक ड्रिल थी। दरअसल पिछले डेढ़ दशक से आपदा प्रबंधन को चैक करने के लिहाज से जितनी भी मॉक ड्रिल की गई है, वे सभी बाकरा के गैस प्लांट में की गई थीं, ऐसे में एक बार तो सभी ने इसे हादसा ही समझा और अपने संसाधनों के साथ पेट्रोल पंप पहुंचे लेकिन पंप पर पहुंचे तो माजरा अलग नजर आया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आज सुबह 11 बजे पेट्रोल पंप से पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया गया कि उनके पेट्रोल पंप पर आग लग गई है। सूचना के पांच-छह मिनट के भीतर सीओ सिटी वीरेंद्र शर्मा वहां पहुंचे, इसके बाद एसपी राजर्षि राज वर्मा, फायर ब्रिगेड की टीम और कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस जाप्ता पंप पर पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed