{"_id":"65e0b6ea1e387e96590438d3","slug":"jhunjhunu-news-class-12-board-exam-begins-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा शुरू, 204 सेंटर पर 24 हजार 253 परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा शुरू, 204 सेंटर पर 24 हजार 253 परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल होंगे
Thu, 29 Feb 2024 10:25 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 29 Feb 2024 10:25 PM IST
सार
12वीं बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ गुरुवार से हो गया है। पहला पेपर मनोवैज्ञानिक का हुआ। नकल रोकने के लिए चार उड़न दस्ते गठित किए गए।
विज्ञापन
12वीं बोर्ड परीक्षा।
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
12वीं बोर्ड परीक्षा गुरुवार से शुरू हो चुकी हैं। पहला पेपर मनोवैज्ञानिक का रहा। हालांकि झुंझुनू में एक भी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुआ। जिले में पहली परीक्षा एक मार्च शुक्रवार से दो सेंटर पर होगी। 12वीं की परीक्षाएं 4 अप्रैल तक चलेंगी।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष ढाका ने बताया कि परीक्षा को लेकर जिले में 204 सेंटर बनाए गए हैं। नकल रोकने के लिए चार उड़न दस्ते गठित किए गए हैं। पेपर का समय सुबह 8:30 से 11:45 बजे रहेगा। 12वीं बोर्ड में जिले में 24 हजार 253 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
दसवीं कक्षा की परीक्षा सात मार्च से
इस प्रकार दसवीं की परीक्षाएं भी सात मार्च से शुरू होंगी, जो 30 मार्च तक चलेंगी। परीक्षाओं के लिए 26 हजार 328 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हैं। परीक्षा में नलक को रोकने के लिए इस बार पहले से ज्यादा शक्ति बरती जाएगी। नकल रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस परीक्षा में पहली बार नकल विरोधी विधेयक राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2022 लागू किया जाएगा।
विज्ञापन