फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu MNREGA workers face livelihood crisis payment of Rs 12 crore stuck

Jhunjhunu: मनरेगा मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट, उधारी से घर चलाने को मजबूर, 12 करोड़ का भुगतान अटका

Sat, 17 Feb 2024 07:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 17 Feb 2024 07:06 PM IST
सार

झुंझुनूं जिले में मनरेगा के तहत मजदूरी करने वाले मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मजदूर अब उधारी लेकर घर चलाने को मजबूर हो गए हैं।

विज्ञापन
Jhunjhunu MNREGA workers face livelihood crisis payment of Rs 12 crore stuck
कार्यालय जिला परिषद, झुंझुनूं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनरेगा मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। करीब चार महीने से उन्हें भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे में मनरेगा कर्मी उधार के पैसों से घर चलाने को मजबूर हैं। कई घर तो ऐसे हैं, जो मनरेगा मजदूरी पर ही निर्भर हैं। भुगतान अटकने से उनके सामने परिवार चलाने की मुश्किल खड़ी हो गई है। अपनी मजदूरी के लिए रोज ग्राम पंचायत के चक्कर लगा रहे हैं।

विज्ञापन


लेकिन निराशा हाथ लग रही है। यह स्थिति झुंझुनूं की नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की है। प्रदेश के हर जिलों में मनरेगा कर्मचारियों का भुगतान अटका हुआ है। झुंझुनूं जिले की बात करें तो 12 करोड़ 16 लाख 39 हजार 198 की मजदूरी अब तक लंबित है। जिले में 14 हजार के करीब मजदूर हैं। कुल 14 हजार 250 पुरुष एवं महिला मजदूर मनरेगा में कार्य करते हैं।
विज्ञापन


इनमें झुंझुनूं ब्लॉक में 778, अलसीसर 1357, बुहाना 1349, चिड़ावा 960, खेतड़ी 2266, मंडावा 932, पिलानी 1137, सिंघाना 1436, सूरजगढ़ 1081 तथा उदयपुरवाटी ब्लॉक में 1903 मजदूर कार्यरत हैं।जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी ने बताया कि बजट के कारण पेमेंट रुका हुआ है, जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed