फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu: Panther is running on the streets, people are angry with the sluggish attitude of forest department

Jhunjhunu News : सड़कों पर दौड़ रहा है पैंथर, कस्बे में फैली दशहत, वन विभाग के सुस्त रवैये ने बढ़ाई नाराजगी

Mon, 23 Sep 2024 11:22 AM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Mon, 23 Sep 2024 11:22 AM IST
सार

जिले के गुढ़ागौड़जी कस्बे में पहाड़ी इलाके से आबादी में घुसे पैंथर को रविवार को सड़कों पर दौड़ता देख इलाके में हड़कंप मच गया। वन विभाग और पुलिस को सूचना देने के बाद भी अब तक इसे लेकर कोई एक्शन दिखाई नहीं दिया है।

विज्ञापन
Jhunjhunu: Panther is running on the streets, people are angry with the sluggish attitude of forest department
झुंझुनू में दिखा पैंथर, वन विभाग की आई लापरवाही सामने

विस्तार

प्रदेश के कुछ इलाकों में पैंथर की दहशत बनी हुई है। उदयपुर में आदमखोर पैंथर पकड़े जाने के बाद अब झुंझुनू में भी रविवार को सड़कों पर पैंथर दौड़ता देखा गया। इसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और डरे-सहमे लोग जिला प्रशासन की तरफ देख रहे हैं। जिले के गुढ़ागौड़जी एक पैंथर पहाड़ी इलाके से कस्बाई इलाके में घुस आया था, जो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है। इसके बाद से लोगों ने वन विभाग को इस पैंथर को तत्काल पकड़ने के लिए कहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर को स्टेट हाईवे की झुंझुनू की तरफ हुकूमपुरा रोड पर पैंथर देखा गया। यह पैंथर दौड़ लगाता हुआ बीच सड़क में आ गया था. सड़क पर पैंथर को दौड़ते देख वाहन चालक एक बार तो सहम गए। पैंथर के सड़क पर घूमने का ये पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है और इसका वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। इधर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है लेकिन वन विभाग की टीम अभी तक एक्शन में दिखाई नहीं दी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पैंथर स्कूल से लगे खेत में छिप गया है। लोगों ने बताया कि आबादी में आने के बाद पैंथर भी घबरा गया है और वह तेजी से इधर-उधर दौड़ लगा रहा है। पैंथर के मूवमेंट की सूचना पर गुढ़ागौड़जी पुलिस मौके पर पहुंची थी और उसने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। लोगों का कहना है कि जब तक पैंथर का रेस्क्यू नहीं हो जाता तब तक लोग खौफ में रहेंगे। इधर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सूचना मिलने के कई घंटों बाद पहुंचे वह भी हाथ खाली। इतना ही नहीं लोगों का कहना है कि वन विभाग ने घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया देनी भी उचित नहीं समझा। बहरहाल वन विभाग की टीम के सुस्त रवैये के कारण लोगों में नाराजगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed