{"_id":"66935bdcd070596daa067f9b","slug":"jhunjhunu-history-sheeter-s-mother-submitted-memorandum-for-not-running-bulldozer-said-no-relation-with-son-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: हिस्ट्रीशीटर की मां ने बुलडोजर नहीं चलाने के लिए ज्ञापन सौंपा, कहा- बेटे से कोई संबंध नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: हिस्ट्रीशीटर की मां ने बुलडोजर नहीं चलाने के लिए ज्ञापन सौंपा, कहा- बेटे से कोई संबंध नहीं
Sun, 14 Jul 2024 10:32 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 14 Jul 2024 10:32 AM IST
सार
जिले के धनुरी थाने के हिस्ट्रीशीटर के घर को चिन्हित कर प्रशासन ने उस पर बुलडोजर चलाने के निर्देश दिए हैं। कल हिस्ट्रीशीटर के परिजनों ने जिले के प्रभारी सचिव से मिलकर मकान पर बुलडोजर नहीं चलाए जाने के लिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झुंझुनू के धनुरी थाने के हिस्ट्रीशीटर डेनिश उर्फ नरेश बावरिया के परिजनों ने शनिवार को झुंझुनू दौरे पर रहे प्रभारी सचिव सुमित शर्मा से मिलकर ज्ञापन सौंपा और घर नहीं तोड़ने की मांग की। हिस्ट्रीशीटर मां का कहना था कि परिवार पिछले कई सालों से जीत की ढाणी में मकान बनाकर रह रहा है, अब प्रशासन ने अवैध बताकर नोटिस जारी करके 3 दिन में मकान खाली करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बेटे के गलत काम की सजा हमें क्यों मिल रही है।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर की मां का कहना था कि अगर मेरा अवैध है तो आसपास 50 से 60 घर और भी हैं, सिर्फ हमारे ही मकान को तोड़ा क्यों जा रहा है, मकान टूटने से हम बेघर हो जाएंगे। झुंझुनू पुलिस ने ऑपरेशन वज्र प्रहार के धनोरी थाना के हिस्ट्रीशीटर डेनिस की अवैध संपत्ति को चिन्हित कर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर रखी है, प्रशासन ने इस संबध में 11 जुलाई को नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर की मां ने बताया बेटे से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। उसके नाम से कोई संपत्ति भी नहीं है। प्रशासन जबरदस्ती बुलडोजर चलाना चाहता है।