{"_id":"65f5553d1a9803e8230ba37d","slug":"jhunjhunu-devar-fall-in-love-with-bhabhi-killed-brother-in-jhunjhunu-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहब्बत ने बनाया कातिल: छोटे भाई की पत्नी पर आया जेठ का दिल, फिर बुरा हुआ अंजाम...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहब्बत ने बनाया कातिल: छोटे भाई की पत्नी पर आया जेठ का दिल, फिर बुरा हुआ अंजाम...
Sat, 16 Mar 2024 01:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:46 PM IST
सार
झुंझुनूं जिले में प्रेम-प्रसंग में कत्ल का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को अपने छोटे भाई की पत्नी से प्यार हो गया। प्रेमिका का पति जब इसमें बाधा बनने लगा तो प्रेमी जेठ ने अपने भाई की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झुंझुनूं जिले के प्रेम-प्रसंग में भाई ने भाई को मार डाला। हत्या की यह वारदात करीब 12 दिन पहले नवलगढ़ थाना इलाके में हुई थी। पुलिस ने अब इसका खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया है। हत्या के पीछे कारण अवैध प्रेम संबंध सामने आया है। आरोपी युवक मृतक के मामा का लड़का है। आरोपी का हत्या के शिकार हुए युवक की पत्नी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसलिए उसने अपने प्रेमिका भाभी के पति को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
नवलगढ़ थानाधिकारी अशोक चौधरी ने बताया, हत्या के इस मामले में कमल कुमार मेघवाल (41) निवासी पुरोहित का बास तन बाय को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पिछले दिनों आकाश मेघवाल निवासी बसावा को नवलगढ़ बुलाया। उसके बाद दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। अधिक शराब पीने के कारण आकाश बेसुध हो गया, इसके बाद आरोपी ने आकाश का गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस को बीते एक मार्च को गश्त के दौरान झाझड़ रोड पर गोगाजी मंदिर के पास एक व्यक्ति की लाश मिली थी। मृतक की शिनाख्त आकाश के रूप में हुई थी। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉयड टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र कर शव को मोर्चरी में रखवाया गया। उसके बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए टीमों का गठन किया था।
विज्ञापन