फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu Crime Due to mutual competition in bride supply murder took place

Jhunjhunu Crime: दुल्हन सप्लाई के आपसी कंपटीशन के चलते हत्या की वारदात को दिया अंजाम, 24 घंटे में खुलासा

Fri, 23 Feb 2024 07:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 23 Feb 2024 07:58 PM IST
सार

झुंझुनूं में पुलिस ने गुरुवार को हुए एक बुजुर्ग की हत्या के मामले में 24 घंटे में खुलासा किया है। बुजुर्ग का शव शमशान भूमि में मिला था।

विज्ञापन
Jhunjhunu Crime Due to mutual competition in bride supply murder took place
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनूं पुलिस कई माफियाओं से निपटने के लिए कर रही है। इसमें एक और नया नाम अब मैरिज माफिया का भी जुड़ गया है। जी हां, हम बात दूसरे प्रदेश से दुल्हन लाकर शादी करवाने वाले मैरिज माफियाओं की ही कर रहे हैं, जिस तरह से राजस्थान के युवाओं में शादी को लेकर समस्याएं सामने आई हैं, उसके चलते देश के अन्य हिस्सों से दुल्हन लाने का रिवाज भी तेजी से प्रचलन में आ रहा है। इसी के चलते यह भी एक तरह से कारोबार के रूप में पनपता जा रहा है।

विज्ञापन


बिसाऊ थाना अंतर्गत निराधनु गांव के बाहर जोहड़ के खड्डे में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला था, जिसके सिर पर चोट के निशान थे। मामला हत्या से जुड़ा हुआ था, जिसे पुलिस ने मुश्तैदी से अनुसंधान करते हुए महज 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया। जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव ने प्रेस वार्ता में इस पूरी घटना का खुलासा किया। खुलासा करने के उपरांत जो कहानी निकलकर सामने आई, उससे पुलिस के अधिकारी भी चौंक गए।
विज्ञापन


हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए आरोपी सुभाष ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक बजरंग लाल के साथ मेरा उठना बैठना था तथा शराब का सेवन भी करता था। मेरी शादी उत्तर प्रदेश में हुई थी तथा मेरी पत्नी उत्तर प्रदेश की रहने वाली है तो मेरा उत्तर प्रदेश में आना-जाना रहता है। मैं वहां से लड़कियां लाकर यहां राजस्थान में शादी करवाता हूं। बजरंग लाल भी यूपी जाता है तथा शादियां करवाता है। मेरे द्वारा शादियां करवाने पर बजरंग लाल के द्वारा करवाई जाने वाली शादियां कम हो गई तथा उसकी इनकम कम हुई तो बजरंग लाल का जानकार जो यूपी का रहने वाला है, जिसको मैं नहीं जानता। मेरे यूपी जाने पर उसे मेरे ऊपर हमला करवा दिया, जिससे मैं बचकर आ गया। तब मुझे लगा कि बजरंग लाल मुझे कभी भी मरवा सकता है तथा मेरा धंधा भी कम करवा दिया। इसलिए मैंने प्लान बनाया कि बजरंग लाल को मार देंगे तो कोई शक भी नहीं करेगा तथा धंधा भी चलता रहेगा। इसलिए 21 फरवरी को शाम मैं घर पर रहने वाले छोटे फोन से बजरंग लाल को फोन किया और जोहड़ में बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय मेरा भाई भी झुंझुनूं गया हुआ था तथा माता-पिता भी झुंझुनूं गए हुए थे। शाम करीब सात बजे बजरंग लाल दो-तीन शराब के पव्वे तथा एक पानी की बोतल लेकर आया। अंधेरा होने की वजह से हम दोनों जोहड़ में बने कुंड पर बैठकर शराब पीने लगे। थोड़ा शराब पीने के बाद मैं चुपके से बजरंग लाल के गिलास में कीटनाशक जहर मिला दिया। इसके बाद इस जहर से बजरंग लाल लड़खड़ाता हुआ जोहड़ की तरफ होता हुआ घर जाने लगा तो वह पागल टाइप हो गया। मैंने फोन छीन लिया व गड्ढे में बजरंग लाल के धक्का दे दिया। गड्ढे में गिरने के बाद बजरंग लाल के सिर में हथौड़े से वार कर दिया, जो कि मैं साथ लेकर गया था। दो वार करने पर बजरंग लाल वहीं पर मर गया। फोन को लेकर मैंने खेत में जला दिया तथा हथौड़े को खाई में फेंक दिया तथा दूसरे दिन सुबह में घर से फरार हो गया।

वहीं, फरार होने की फिराक में ही आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निराधनु गांव में जोहड़ के खड्डे में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला था, जिसके सिर पर चोट के निशान थे, जिसको गांव वाले उठाकर मलसीसर अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह व्यक्ति बजरंग लाल निवासी निराधनु था।


पुलिस ने सूचना मिलने पर घटनास्थल का जायजा लिया। मौके पर एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड व एमआईयू को बुलाकर घटना की बारीकी से निरीक्षण किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव द्वारा टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज चेक कर संदिग्ध लोगों पर नजर रखी और इसके बाद एक के बाद एक कड़ियों को जोड़ते हुए आरोपी जो उसके खेत का पड़ोसी है, सुभाष पुत्र रणजीत को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed