{"_id":"65dc6e3e854bbded880f9955","slug":"jawan-anil-gurjar-received-army-medal-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: जवान अनिल गुर्जर को मिला सेना मेडल, पुलवामा में अपने साथियों के साथ आतंकियों को किया था ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: जवान अनिल गुर्जर को मिला सेना मेडल, पुलवामा में अपने साथियों के साथ आतंकियों को किया था ढेर
Mon, 26 Feb 2024 04:25 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 26 Feb 2024 04:25 PM IST
सार
Jhunjhunu: खेतड़ी उपखंड के जमालपुर निवासी भारतीय सेना में कार्यरत अनिल गुर्जर को शौर्य का परिचय देने पर सेना की ओर से सेना मेडल से नवाजा गया है। इनको ये सम्मान हिसार में भारतीय सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान की ओर से आयोजित अलंकरण सम्मान समारोह के दौरान दिया गया।
विज्ञापन
जवान अनिल गुर्जर को मिला सेना मेडल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार में भारतीय सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान की ओर से आयोजित अलंकरण सम्मान समारोह के दौरान आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया गया है। अनिल गुर्जर ने सेना में रहते हुए बहादुरी एवं साहस का परिचय दिया, जिस पर इनको सेना की ओर से मेडल देकर नवाजा गया है। यह पूरे उपखंड के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
दिया था बहादुरी का परिचय
बता दें कि सैनिक अनिल गुर्जर पुलवामा हमले में मास्टरमाइंड को ढेर करने वाले शहीद श्योराम गुर्जर के साथ उनकी यूनिट में ही कार्यरत थे। उस दौरान शहीद श्योराम ने बहादुरी का परिचय देते हुए पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड कामरान गाजी को ढेर कर देश के लिए वीरगति को प्राप्त हो गए थे। शहीद श्योराम गुर्जर की वीरता और साहस के परिचय को देखते हुए आर्मी दिवस पर उनको सेना की ओर से मरणोपरांत सेना मेडल से नवाजा गया था।
विज्ञापन