फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   irregularities case Jhunjhunu Collector Amarjit Singh says given charge sheet Excise Officer said did not get

गजब है भाई: गड़बड़ी मामले में झुंझुनूं कलेक्टर बोले- हमने चार्जशीट दी है, आबकारी अधिकार ने कहा- नहीं मिली

Tue, 16 Jul 2024 10:51 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 16 Jul 2024 10:51 AM IST
सार

आबकारी अधिकारी अमर जीत सिंह बोले, मुझे चार्जशीट नहीं मिली। इस पर कलेक्टर ने कहा, मैंने चार्जशीट दी है। मामला रोचक हो गया। कलेक्टर ने कहा कि चार्जशीट ऑनलाइन दी है। इसके बाद प्रभारी सचिव ने कहा, इनको ऑफलाइन चार्जशीट भी ससम्मान दीजिए और रिसीविंग लीजिए।

विज्ञापन
irregularities case Jhunjhunu Collector Amarjit Singh says given charge sheet Excise Officer said did not get
बैठक करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थार सरकार के सीनियर आईएएस एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने झुंझुनूं में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान कुछ सवालों पर अधिकारियों के बेमेल जवाब सुनने को मिले। उनकी बैठक में आए जवाब सुनकर अब कई प्रकार के सवाल उठने लगे हैं। आखिरी सच कौन बोल रहे हैं।

विज्ञापन


एसपी बोले, मैंने 50 वाहनों की लिस्ट डीटीओ को भेजी, डीटीओ ने कहा, मुझे तो 21 वाहनों की लिस्ट ही मिली है। प्रकाशित समाचारों पर प्रसंज्ञान लेते हुए प्रभारी सचिव ने कहा कि हरे पेड़ों की तस्करी करने वाले वाहनों पर क्या कार्रवाई की गई? इस पर एसपी राजर्षि राज वर्मा ने कहा, पचास वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने के लिए लिस्ट डीटीओ को भेज दी। इस पर डीटीओ मक्खन लाल जांगिड़ ने कहा कि उनको 21 वाहनों की लिस्ट मिली है।
विज्ञापन


बैठक में एक अफसर 50 की कहते रहे, दूसरे 21 की। विरोधाभास होने से पहले प्रभारी सचिव ने बात संभालते हुए पूछा बताओ 21 का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया क्या। इस पर डीटीओ बोले, जांच में केवल पांच वाहन ऐसे मिले जिनके खिलाफ निलम्बन की कार्रवाई की जा सकती है। पांचों वाहन मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। उनका जवाब आने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई एक्ट नहीं है, जिसके तहत अवैध परिवहन करने वाले वाहनों का रजिस्ट्रेशन तुरंत रद्द कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने कहा, चार्जशीट दे दी, आबकारी अधिकारी ने किया इनकार 
बैठक में प्रभारी सचिव ने जिला कलेक्टर से पूछा कि पिछली बैठक में मैंने आबकारी अधिकारी को चार्जशीट देने के निर्देश दिए थे, क्या हुआ। इस पर कलेक्टर के जवाब से पहले आबकारी अधिकारी अमरजीत सिंह बोले, मुझे चार्जशीट नहीं मिली। इस पर कलेक्टर ने कहा कि मैंने चार्जशीट दी है। मामला रोचक हो गया। इस पर कलेक्टर ने कहा कि चार्जशीट ऑनलाइन दी है। इसके बाद प्रभारी सचिव ने कहा कि इनको ऑफलाइन चार्जशीट भी ससम्मान दीजिए और रिसीविंग लीजिए। बाद में उनको ऑफलाइन चार्जशीट दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed