फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Delsar Fair Jhunjhunu Congress District President says Administration engaged in sycophancy of leaders

Delsar Fair Jhunjhunu: कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- प्रशासन नेताओं की चाटुकारिता में लगा, BJP कर रही दोगलापन

Thu, 14 Mar 2024 09:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 14 Mar 2024 09:41 PM IST
सार

झुंझुनूं जिले में लगने वाले देलसर मेले को लेकर नवलगढ़ प्रधान कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, प्रशासन नेताओं की चाटुकारिता में लगा है, भाजपा का दोगलापन सामने आ गया है।

विज्ञापन
Delsar Fair Jhunjhunu Congress District President says Administration engaged in sycophancy of leaders
कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनूं में हर साल आयोजित होने वाला तोगड़ा कलां पंचायत के देलसर गांव में बाबा श्रीश्याम का मेला प्रशासन की परमिशन के अभाव में इस बार पहले जैसी भव्यता के साथ शायद ही आयोजित हो पाए।नवलगढ़ प्रधान और कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने प्रशासन और भाजपा नेताओं पर नकारात्मकता का आरोप लगाते हुए कहा कि ग्रामीणों ने आयोजन के लिए परमिशन मांगी थी, जिसे प्रशासन नहीं दे रहा है। बल्कि बार-बार जांच के नाम पर ग्रामीणों को डराया धमकाया जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि राम और गाय के नाम पर राजनीति करने वाले भाजपा के नेता इस बार देलसर के मेले का आयोजन भव्यता के साथ नहीं करने देना चाहते। यही कारण है कि प्रशासन इसकी परमिशन नहीं दे रहा है। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि देलसर स्थित बाबा श्रीश्याम का मंदिर लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। सैंकड़ों वर्ष पहले यहां पर खाटूश्यामजी से ही अखंड ज्योत आई थी। जो भी आज भी प्रज्जवलित है। वहीं नेत दादा भी हजारों लोगों की आस्था का केंद्र है। वहां भी होली पर हर साल मेला भरता है, जिस पर भी प्रशासन नकारात्मकता दिखा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमने कुछ सालों में इस मेले को भव्यता देने के लिए काफी काम किया। इस मेले में राजीविका मिशन की महिलाओं के उत्पादों की स्टॉल लगाई। सरकारी योजनाओं की स्टॉल के अलावा कृषि यंत्रों की स्टॉलें लगाई, जिसके बाद न केवल स्थानीय लोगों को आर्थिक फायदा हुआ। बल्कि आस्था के साथ मनोरंजन और आवश्यक चीजें खरीदने के लिए मेले का सभी को इंतजार रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इस बार सभी रिपोर्ट पॉजीटिव होने के बावजूद प्रशासन मेले के आयोजन की अनुमति नहीं दे रहा। उलटे बार-बार जांच करवाकर ग्रामीणों को डरा कर निगेटिव रिपोर्ट तैयार करने की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले भाजपाइयों का दोहरा चरित्र यहां सामने आ रहा है। लेकिन आस्था को कोई रोक नहीं सकता। मेले में सालों से आ रहे लोग आएंगे। बस प्रशासन यदि अपना सकारात्मक रवैया दिखा दे तो मेला पूरी भव्यता के साथ आयोजित हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed