{"_id":"66151f03d3affb3cd506d4e2","slug":"controversial-statement-of-bjp-candidate-from-jhunjhunu-lok-sabha-seat-shubhakaran-chaudhary-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"RJ Lok Sabha Chunav: 'जो हिंदू PM मोदी को वोट नहीं देता वो देशद्रोही', भाजपा प्रत्याशी चौधरी का विवादित बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RJ Lok Sabha Chunav: 'जो हिंदू PM मोदी को वोट नहीं देता वो देशद्रोही', भाजपा प्रत्याशी चौधरी का विवादित बयान
Wed, 10 Apr 2024 08:09 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 10 Apr 2024 08:09 AM IST
सार
Shubhakaran Chaudhary Controversial Statement: भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी ने कहा कि अगर, दबाना है तो कमल के फूल के निशान वाला बटन दबाओ, यह चुनाव उदयपुरवाटी और देश की आन बान का चुनाव है। देश के निर्माण का चुनाव है।
विज्ञापन
झुंझुनू से भाजपा प्रत्याशी है शुभकरण चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Shubhakaran Chaudhary Controversial Statement: 'जो हिंदू है और धार्मिक है फिर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव में वोट डालता है। कमल के फूल के अलावा किसी और का बटन दबाता है तो वह देशद्रोही है और देश का गुनहगार है'। यह विवादित बयान झुंझुनू लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी ने दिया है। वे 4 अप्रैल को उदयपुरवाटी में चुनावी जनसंपर्क कर रहे थे, इस दौरान पांच बत्ती मुख्य बाजार में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास हुई सभा में उन्होंने यह भाषण दिया था। भाजपा प्रत्याशी के भाषण का यह अंश अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे लेकर अब विपक्षी पार्टियां हमलावर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुभकरण चौधरी ने अपने भाषण में कहा कि अगर, दबाना है तो कमल के फूल के निशान बटन दबाओ, यह चुनाव उदयपुरवाटी और देश की आन बान का चुनाव है। देश के निर्माण का चुनाव है, धारा 370 हटाने, तीन तलाक कानून हटाने का चुनाव है। कश्मीरी पंडितों को वहां दोबारा बसाने का चुनाव है, यह चुनाव सनातन को जिंदा करने, राम-राम करने, राम मंदिर बनाने, काशी कॉरिडोर बनाने का चुनाव है। यह चुनाव एक्सप्रेस वे और हाईवे बनाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि पहले हम अखबारों में पढ़ते थे कि लाखों करोड़ का घोटाला हो गया। अब ऐसा नहीं होता। उन्होंने कहा कि यह जाति, धर्म का चुनाव नहीं है। जो हिंदू है, धार्मिक है और फिर भी मोदी के खिलाफ वोट देता है, कमल का बटन छोड़कर दूसरा बटन दबाता है तो वह वह देश का गुनहगार है, देशद्रोही है। लाहौर तक जाने के बाद इंदिरा गांधी ने वहां से फौजियों को वापस बुला लिया था, आज मोदी सरकार में सेना पाकिस्तान में घुसकर कार्रवाई करती है।
विज्ञापन
कांग्रेस जिला अध्यक्ष बोले- भाजपा नेता मदहोश हो चुके हैं
चौधरी के बयान पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सुंडा ने कहा कि भाजपा नेता मदहोश हो चुके हैं। अनर्गल बयान बाजी कर चुनाव आयोग के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शर्मनाक बात है, पूरी दुनिया में हमारे लोकतंत्र की चर्चा होती है, बाबा साहब अंबेडकर ने आम नागरिक को स्वतंत्र होकर वोट देने का अधिकार दिया है। कोई भी किसी भी व्यक्ति या पार्टी को वोट दे सकता है। अपनी मर्जी से जन प्रतिनिधि चुन सकता है। भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने पर तुली है। उनके नेता लोकतंत्र को खत्म करने की बात कर रहे हैं।