फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu : Army soldier commits suicide after killing his wife due to family dispute, was married 2 years ago

Jhunjhunu News: पारिवारिक कलह के चलते पत्नी की हत्या के बाद आर्मी जवान ने की खुदकुशी, दो साल पहले हुई थी शादी

Sun, 15 Sep 2024 09:10 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Sun, 15 Sep 2024 09:10 PM IST
सार

पिछले चार महीनों से छुट्टी पर चल रहे आर्मी जवान ने पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते जवान ने इस वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Jhunjhunu : Army soldier commits suicide after killing his wife due to family dispute, was married 2 years ago
मृतक पति-पत्नी - फोटो : credit

विस्तार

झुंझुनू के सुल्ताना क्षेत्र के चारावास में आर्मी के एक जवान ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव घर में पड़े मिले हैं, महिला के शरीर पर चोट के निशान भी देखे गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना के पीछे का कारण पारिवारिक कलह बताई जा रही है। शव को देखने से पता चलता है कि जवान ने गला दबाकर पत्नी की हत्या की है। मृतक की शिनाख्त 30 वर्षीय राजेश पुत्र रामस्वरूप के रूप में हुई है, जो चारावास का रहने वाला था और आर्मी में कार्यरत था और पिछले चार महीनों से छुट्टी पर था। बुहाना डिप्टी ने बताया कि मृतक राजेश अपनी पत्नी मंजू कुमारी के साथ कस्बे में किराए के मकान में रहता था। उसने पांच दिन पहले ही मकान किराए पर लिया था। दोनों के कोई बच्चा नहीं था। 
विज्ञापन


मृतका मंजू के भाई विक्रम कुमार ने उसके ससुर, जेठ और ननद के खिलाफ मारपीट कर परेशान करने की रिपोर्ट दी है। सुल्ताना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के भाई ने बताया कि मंजू की 21 मई 2022 को राजेश से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मृतक पति-पत्नी

मृतक पति-पत्नी- फोटो : credit

 

मृतक पति-पत्नी

मृतक पति-पत्नी- फोटो : credit

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed