फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Acid attack: Married girlfriend arrested for acid attack on army soldier

Acid attack: आर्मी जवान पर एसिड अटैक का पुलिस ने किया खुलासा, शादीशुदा महिला गिरफ्तार, इस वजह से किया था हमला

Thu, 22 Aug 2024 11:46 AM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Thu, 22 Aug 2024 11:46 AM IST
सार

आर्मी के एक जवान पर शनिवार सुबह किए गए एसिड अटैक का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आर्मी जवान अरूण और खुशबू शर्मा पिछले करीब ढाई से तीन साल से रिलेशन में थे।

विज्ञापन
Acid attack: Married girlfriend arrested for acid attack on army soldier
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ थाना इलाके के कुम्हारों का बास और भापर के बीच मुख्य सड़क पर आर्मी के एक जवान पर शनिवार सुबह किए गए एसिड अटैक का पुलिस ने खुलासा कर दिया। जवान पर एसिड अटैक करने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन


मॉर्निंग वॉक पर गए जवान पर किया एसिड अटैक
पूर्णमल कुम्हार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि शनिवार सुबह करीब पौने पांच बजे भारतीय सेना में कार्यरत उसका पोता अरूण कुमार पुत्र वीरेंद्र साइकिलिंग करने के लिए घर से रवाना हुआ था। थोड़ी देर बाद उसने अपने ताऊ राजेंद्र को फोन किया और बताया कि किसी ने उसकी आंखों में ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया है। जिस पर राजेंद्र और महेंद्र गाड़ी लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। दोनों पहले अरूण को लेकर चिड़ावा के सरकारी अस्पताल गए, जहां से अरूण को पहले झुंझुनू और फिर जयपुर रेफर कर दिया गया। अरूण का इलाज जयपुर में चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने किया शादीशुदा गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार
मामले में रिपोर्ट में ये भी बताया गया है था कि शनिवार सुबह ही अरूण के फोन पर 4 बजकर 23 मिनट पर एक महिला का फोन आया था। पुलिस ने इसी क्रम में जांच को आगे बढ़ाते हुए कासनी गांव से आरोपी महिला को डिटेन किया। इसके बाद पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए आर्मी के जवान पर किया एसिड अटैक
पूछताछ के बाद भापर निवासी 28 वर्षीया खुशबू शर्मा पत्नी सुरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आर्मी जवान अरूण और खुशबू शर्मा पिछले करीब ढाई से तीन साल से रिलेशन में थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से अरूण, खुशबू शर्मा से कम बातचीत करने लग गया था। ऐसे में खुशबू को लगा कि अरूण की जिंदगी में शायद कोई दूसरी लड़की आ गई है। इसी बात को लेकर खुशबू ने अरूण को सबक सिखाने का प्लान बनाया और सुबह उसे बुलाकर उस पर एसिड फेंक दिया। सूरजगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को पूछताछ के बाद खेतड़ी कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed