{"_id":"646dbaf896f48e1bff017af7","slug":"jhunjhunu-villagers-attacked-the-police-who-reached-to-arrest-the-accused-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, गाड़ियां तोड़ी, पुलिस और ग्रामीण घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, गाड़ियां तोड़ी, पुलिस और ग्रामीण घायल
Wed, 24 May 2023 12:51 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 24 May 2023 12:51 PM IST
सार
आपस में हुई झड़प में चार पुलिसकर्मियों और एक ग्रामीण घायल हुए हैं। थानाधिकारी भजनाराम ने बताया, लीज के मामले में पहले से गांव के युवकों पर मारपीट और राजकार्य में बाधा के मुकदमे दर्ज थे, जिसकी बुहाना थानाधिकारी जांच कर रहे थे।
विज्ञापन
ग्रामीण और समाजसेवी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झुंझुनूं में सिंघाना थाने के सिहोड़िया की ढाणी में ग्रामीण और पुलिस आमने-सामने हो गए। मंगलवार शाम को बुहाना और सिंघाना पुलिस पहले से नामजद युवक को गिरफ्तार करने के लिए गांव में गई थी। जब गिरफ्तारी करना चाहा तो ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को घेरकर पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
मंगलवार शाम को पुलिस आरोपी से पूछताछ के लिए गई थी। उसी समय ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया और गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। उपनिरीक्षक प्रोबेशन अभिलाषा ने सात नामजद सहित 40 अन्य के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
बुधवार को ढाणी में पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन...
बुधवार को समाजसेवी नोरंग डांगी के नेतृत्व में सिहोडिया की ढाणी में पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस तानाशाही पूर्वक बिना किसी समन नोटिस के युवकों को घर में घुसकर गिरफ्तार करना चाहती है। नोरंग डांगी ने बताया कि ग्रामीण अपनी मांगों के लिए हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। पुलिस की इस तरह की कार्रवाई से ग्रामीणों में रोष है। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का वातावरण बना हुआ है और गांव में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन