फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu's son killed his father by breaking his head with a stone in Bissau

Jhunjhunu: बिसाऊ में पत्थर से सिर फोड़कर बेटे ने की पिता की हत्या, बेची गई सरसों के रुपये को लेकर थी अनबन

Mon, 22 May 2023 10:57 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 22 May 2023 10:57 AM IST
सार

झुंझुनूं जिले के बिसाऊ थाना क्षेत्र के बीदासर गांव में बेची गई सरसों के रुपये को लेकर पिता से अनबन में बेटे सिर फोड़कर कर दी पिता की हत्या।

विज्ञापन
Jhunjhunu's son killed his father by breaking his head with a stone in Bissau
बीदासर गांव में पहुंची पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

झुंझुनूं जिले के बिसाऊ थाना क्षेत्र के बीदासर गांव में कलयुगी बेटे ने पत्थर से सिर फोड़कर अपने ही पिता की हत्या कर दी। शुरुआती जांच में पुलिस को पारिवारिक क्लेश के चलते हत्या करने की जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन


हत्या की  सूचना के बाद बिसाऊ थानाधिकारी कमलेश कुमार मय जाप्ता के घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं मौके पर एफएसएल टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाए। थाना अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि 62 वर्षीय बजरंग बुडानिया पुत्र हनुमाना राम की इसके ही पुत्र संदीप कुमार ने पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी तथा पिता बजरंग बुडानिया की हत्या करने के बाद आरोपी पुत्र संदीप कुमार बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। तथा हत्या करने का पारिवारिक कलह प्रारंभिक जांच में सामने आया है। वहीं, पुलिस फरार आरोपी संदीप कुमार की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


बेची हुई सरसों के रुपये नहीं देने से बेटा था नाराज
जानकारी में आया है कि परिवार की खेती की काफी जमीन है। ग्रामीणों के मुताबिक बजरंग लाल ने सरसों बेची थी जिस पर संदीप अपने पिता से इसके रुपये मांग रहा था। रुपये नहीं देने पर पिता पुत्र में अनबन चल रही थी। इस बात को लेकर पुत्र ने पिता की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed