फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu Hockey wali sarpanch Neeru Yadav reached KBC tomorrow Amitabh Bachchan will be seen with him

Rajasthan: हॉकी वाली सरपंच KBC में पहुंची, कल अमिताभ बच्चन के साथ आएंगी नजर, जानिए कौन हैं नीरू यादव

Sun, 10 Sep 2023 10:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 10 Sep 2023 10:49 PM IST
सार

हॉकी वाली सरपंच कौन बनेगा करोड़पति में पहुंच गईं हैं। नीरू यादव 11 सितंबर सोमवार को रात नौ बजे कौन बनेगा करोड़पति शो में राजपूती ड्रेस में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। इसे लेकर नीरू ने कहा कि जब उन्हें पहली बार केबीसी से फोन आया तो विश्वास ही नहीं हुआ।

विज्ञापन
Jhunjhunu Hockey wali sarpanch Neeru Yadav reached KBC tomorrow Amitabh Bachchan will be seen with him
अमिताभ बच्चन के साथ सरपंच नीरू यादव। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉकी वाली सरपंच के नाम से मशहूर नीरू यादव 11 सितंबर को रात 9 बजे कौन बनेगा करोड़पति में बिग-बी अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। केबीसी में पहुंचने वाली नीरू यादव झुंझुनूं के बुहाना पंचायत समिति के लांबी अहीर की सरपंच हैं। 

विज्ञापन


केबीसी के 15वां सीजन में शेखावाटी से हॉट सीट पर पहुंचने वाली वे पहली महिला हैं। सरपंच नीरू यादव ने जीती गई राशि महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की पढ़ाई और खेल के लिए देने की घोषणा की है। कल 9 बजे नीरू सोनी टीवी के चर्चित शो केबीसी में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठी नज़र आएंगी। गांव की लड़कियों, महिलाओं और पर्यावरण के लिए नवाचार करने वाली सरपंच नीरू यादव ने केबीसी के दौरान महानायक अमिताभ बच्चन से खुलकर बातें की।
विज्ञापन


हॉकी वाली सरपंच के नाम से मिली प्रसिद्वि
नीरु यादव ने बताया कि जब उन्हें पहली बार केबीसी से फोन आया तो विश्वास ही नहीं हुआ। उनको हॉकी वाली सरपंच के नाम से मिली प्रसिद्वि से केबीसी में सेलिब्रिटी के तौर पर जाने का मौका मिला और वे हॉट सीट तक पहुंच गई। 11 सितंबर सोमवार को रात नौ बजे सोनी टीवी के कौन बनेगा करोड़पति शो में नीरू राजपूती ड्रेस में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। नीरू यादव ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को गांव की महिलाओं और लकडियों की पीड़ा भी बताई। अमिताभ बच्चन ने नीरू के हॉकी और बर्तन बैंक के नवाचार की सराहना की है। गांव के लोगों का कहना है कि हमारी सरपंच केबीसी में पहुंची और यहां समस्या को राष्ट्रीय स्तर पर रखा ये हमारे लिए गर्व की बात है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों के लिए हॉकी टीम तैयार की
साल 2020 में नीरू यादव लांबी अहीर की सरपंच बनीं। इसके बाद उन्होंने अपने गांव की तस्वीर बदल डाली। उन्होंने लड़कियों के लिए हॉकी टीम तैयार की। अपनी तन्खा से बच्चियों के लिए एक कोच रखा। इतना ही नहीं, नीरू यादव लड़कियों की ट्रेनिंग का भी ख्याल रखती हैं। वह सुबह लड़कियों को ग्राउंड पर ले जाती हैं और उनकी ट्रेनिंग कराती हैं। 

बर्तन बैंक खोलकर गांव को प्लास्टिक मुक्त किया
इसके अलावा नीरू एक बर्तन बैंक भी चलाती हैं। यहां से बर्तन ले जाने वाले लोगों से किसी तरह का किराया भी नहीं लिया जा सकता है। इस पहल के पीछे का उद्देश्य गांव को 'कचरा और प्लास्टिक मुक्त' बनाना है। नीरू की इस पहल के बाद गांव में प्लास्टिक यूज बंद हो गया। 

नीरु भारत की पहली महिला सरपंच है, जो सच्ची सहेली महिला एग्रो के नाम से FPO का संचालन करती हैं। इससे किसानों को खाद बीज या अन्य सामग्री कम दामों में मिलती है। नीरू पंचायत और सरपंच के कर्तव्यों को लेकर सरंपच सिरीज के नाम से अपने सोशल मिडिया पर वीडियो भी शेयर करती हैं, जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। उन्होंने पीएमकेवीवाई योजना के तहत 10 लड़कियों को प्रशिक्षित किया और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी प्राप्त करने में भी मदद की। 


एनजीओ भी चलाती हैं नीरू
नीरू यादव आदित्री फाउंडेशन एनजीओ का भी संचालन करती हैं। फिलहाल आदित्री फाउंडेशन के नेतृत्व में मेरा दोस्त मेरा पेड़ अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत बुहाना ब्लॉक के सरकारी स्कूलों के बच्चों को पौधे वितरण किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed