{"_id":"6480385f7e3545eb710b632d","slug":"jhunjhunu-condition-of-laborer-who-opened-water-supply-wall-of-kharkhara-is-critical-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: खरखड़ा का पानी सप्लाई वॉल खोलने वाला मजदूर लड़ रहा है जिंदगी की जंग, पांच दिन से हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: खरखड़ा का पानी सप्लाई वॉल खोलने वाला मजदूर लड़ रहा है जिंदगी की जंग, पांच दिन से हालत गंभीर
Wed, 07 Jun 2023 01:27 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 07 Jun 2023 01:27 PM IST
सार
झुंझुनूं जिले में खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के खरखड़ा गांव में पानी सप्लाई का वॉल खोलते समय हुए हादसे में अल्पवेतन भोगी कर्मी मोहनलाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। जो पिछले पांच दिन से गंभीर हालत में निम्स अस्पताल में भर्ती है। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है और एलएनटी कंपनी भी परिवार की कोई मदद नहीं कर रही है।
विज्ञापन
इलाजरत मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झुंझुनूं के खरखड़ा गांव में कुंभाराम लिफ्ट परियोजना से जुड़ी जल वितरण कंपनी में कार्यरत अल्पवेतन भोगी मजदूर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। खरकड़ा निवासी मोहनलाल पुत्र गोविंदराम वाटर कैनाल का वॉल्व खोलने का काम करता है।
विज्ञापन
बता दें कि रात करीब 10 बजे गोठड़ा गांव के लिए पानी खोलने के लिए वह सीढ़ियों से अंडरग्राउंड टैंक में उतर रहा था। इसी दौरान पांव फिसलने से नीचे गिर गया। काफी देर तक भी वह घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने तलाश की। तब वह अंडर ग्राउंड वाटर टैंक में गिरा हुआ मिला। लोगों ने बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला और जयपुर के निम्स हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
मोहनलाल की पत्नी संतोष देवी ने बताया कि उनके पति पिछले पांच दिन से कोमा में हैं। पांच बेटियों सहित आठ सदस्यों के परिवार का पालन करने वाला मजदूर मोहनलाल के परिवार के सामने संकट आ खड़ा है। एलएनटी कंपनी के ठेका कर्मी ने मजदूर की तरफ ध्यान ही नहीं दिया है।
विज्ञापन
पीड़ित मोहनलाल के बेटे रामनिवास और अशोक ने भामाशाह बसपा नेता मनोज घुमरिया को अपनी दर्द भरी दास्तां सुनाई। साथ ही एलएनटी कंपनी के कर्मचारियों की असंवेदनशीलता बताई। घुमरिया ने इस मामले में अधिकारियों को अवगत करवाते हुए पीड़ित परिवार की मदद के लिए कहा है। साथ ही खुद ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।