{"_id":"5eace4bd258c4e00052f150b","slug":"jharkhand-students-leave-kota-for-their-homes-cm-ashok-gehlot-says-happy-by-this-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड से कोटा के छात्र घरों के लिए रवाना, सीएम गहलोत ने जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड से कोटा के छात्र घरों के लिए रवाना, सीएम गहलोत ने जताई खुशी
Sat, 02 May 2020 08:41 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 02 May 2020 08:41 AM IST
विज्ञापन
CM Ashok Gehlot
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के कोटा में पढ़ रहे झारखंड के लगभग 2,900 छात्रों के शुक्रवार रात्रि कोटा से दो विशेष ट्रेनों में अपने गृह राज्य रवाना होने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया कि मैं इस बात से प्रसन्न हूं कि आज रात्रि राजस्थान के कोटा से दो विशेष ट्रेनों से झारखंड के छात्र अपने घरों के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि कोटा में पढ़ने वाले झारखंड के ये छात्र अब जल्दी ही अपने परिवारों से मिल सकेंगे। इन सभी छात्रों को हमारी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।
विज्ञापन
इससे पूर्व शुक्रवार को दो विशेष ट्रेनों से कोटा से झारखंड के लगभग 2,900 छात्र अपने गृह प्रदेश के लिए रवाना हुए। उनके यहां शनिवार शाम पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन