फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Rajasthan News: Jhalawar Depot to Receive 18 New Buses in April, Improves Direct Connectivity to Metros

Rajasthan: झालावाड़ डिपो को अप्रैल में मिलेंगी 18 नई बसें, दिल्ली-MP समेत महानगरों तक बढ़ेगी सीधी कनेक्टिविटी

Mon, 23 Feb 2026 06:14 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Mon, 23 Feb 2026 06:14 PM IST
सार

Jhalawar News: झालावाड़ डिपो को अप्रैल में 18 नई बसें मिलेंगी, जिससे दिल्ली, मध्यप्रदेश और अन्य शहरों तक कनेक्टिविटी बढ़ेगी। 33 बसों की मांग में से 18 स्वीकृत हुई हैं। वर्तमान में 55 बसें संचालित होकर प्रतिदिन हजारों यात्रियों को सेवा दे रही हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: Jhalawar Depot to Receive 18 New Buses in April, Improves Direct Connectivity to Metros
झालावाड़ डिपो को अप्रैल में मिलेंगी 18 नई बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झालावाड़ जिले के रोडवेज यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें लग्जरी गाड़ियों के साथ राजस्थान, मध्य प्रदेश और देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य महानगरों तक आने-जाने के लिए झालावाड़ डिपो की बस सुविधा उपलब्ध होगी। निगम के अनुसार अप्रैल माह में 18 नई बसें झालावाड़ पहुंचेंगी। टेंडर प्रक्रिया जारी है और बसें अनुबंधित आधार पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन

 
निगम के अनुसार इन बसों को यात्रियों की मांग के अनुसार विभिन्न रूटों पर संचालित किया जाएगा, ताकि झालावाड़ रोडवेज को पर्याप्त यात्री भार मिल सके और किसी प्रकार का नुकसान न हो। प्रस्तावित रूटों में झालावाड़ से दिल्ली, मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर और इंदौर, जोधपुर सहित अन्य आवश्यक गंतव्य शामिल हैं।
विज्ञापन

 
झालावाड़ रोडवेज डिपो प्रबंधक पवन कुमार सैनी ने बताया कि 18 बसों के मिलने से बड़े शहरों तक कनेक्टिविटी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बस स्टैंड पर भी करोड़ों रुपये के कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पढ़ें- हनीट्रैप मामले में पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप: ओवरब्रिज पर महिला ने की खुदकुशी की कोशिश, राहगीरों ने बचाया
 
33 बसों की मांग, 18 को मिली स्वीकृति
कोरोना काल के बाद झालावाड़ डिपो में बसों की संख्या कम हो गई थी। स्टाफ की कमी के चलते कुछ बसें अन्य डिपो को संचालन के लिए भेजी गईं, जिससे स्थानीय सेवाएं प्रभावित हुईं। पर्याप्त बस संचालन न होने से डिपो को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। धीरे-धीरे व्यवस्थाएं पटरी पर लौटीं और बस सारथी व अनुबंधित बसों के संचालन से स्थिति में सुधार हुआ। डिपो की ओर से 33 बसों की मांग भेजी गई थी, जिनमें से जयपुर मुख्यालय से 18 नई बसों की स्वीकृति मिली है।

 
विभिन्न श्रेणियों की बसें होंगी शामिल
झालावाड़ डिपो को मिलने वाली बसों में लग्जरी और सामान्य सुविधाओं वाली बसें शामिल होंगी। इनमें 10 बसें 3/2, 2 बसें स्लीपर एसी, 2 नॉन स्लीपर एसी, 2 नॉन एसी 2/2 और 2 एसी 2/2 श्रेणी की होंगी।
 
प्रतिदिन हजारों यात्री कर रहे यात्रा
झालावाड़ रोडवेज से प्रतिदिन हजारों यात्री यात्रा करते हैं और महीने में यह संख्या लाखों तक पहुंचती है। वर्तमान में डिपो 55 बसों का संचालन कर रहा है, जो प्रतिदिन लगभग 22000 किलोमीटर का सफर तय करती हैं। रोजाना करीब 14000 यात्री यात्रा कर रहे हैं, जबकि फरवरी के पहले 15 दिनों में 1 लाख 97 हजार 895 यात्री रोडवेज सेवा का उपयोग कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed