फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar: The hookah-Pani of the Dalit family stopped for Kirtan in the temple

Jhalawar: मंदिर में कीर्तन कराने पर दलित परिवार का हुक्का-पानी बंद, पीड़ित परिवार पहुंचा थाने

Thu, 20 Oct 2022 10:19 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 20 Oct 2022 10:19 AM IST
सार

बैरवा समाज के 12-15 लोगों ने गांव के ही लोधा समाज के लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है। उसमें बताया कि ये लोग इन पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं। उनका गांव में हुक्का-पानी बंद करा दिया है।

विज्ञापन
Jhalawar: The hookah-Pani of the Dalit family stopped for Kirtan in the temple
पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे दलित समाज के लोग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के झालावाड़ जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव में मंदिर में कीर्तन कराने पर दलित समाज का हुक्का-पानी बंद करा दिया गया है। साथ ही कोई इनकी मदद करता है तो उसे भी समाज से बाहर कर देने की चेतावनी दी गई है। पीड़ित परिवार लिखित शिकायत लेकर थाने पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला झालावाड़ जिले के जावर थाना इलाके के जतावा गांव का है। पुलिस ने बताया कि गांव में रहने वाले बैरवा समाज के 12-15 लोगों ने गांव के ही लोधा समाज के लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है। उसमें बताया कि ये लोग इन पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं। उनका गांव में हुक्का-पानी बंद करा दिया है। किसी को हमारी मदद न करने, बातचीत बंद करने, कोई सामान न देने की चेतावनी भी जारी की गई है। 
विज्ञापन


जावर थाने के प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि दलित समाज के लोगों ने थाने पर आवेदन दिया है। उन्होंने गांव के लोधा समाज पर आरोप लगाए हैं। लोधा समाज के लोगों की नाराजगी का कारण कुछ दिन पहले मंदिर में हुए कीर्तन को लेकर बताया जा रहा है। बताया गया कि बैरवा समाज के लोगों ने कुछ दिन पहले मंदिर में कीर्तन का आयोजन किया था। लेकिन कुछ लोगों ने इसे लेकर आपत्ति दर्ज कराई और बंद करने को कहा। हालांकि उस दिन जैसे-तैसे कीर्तन तो हो गया, पर उसके बाद लोधा समाज और बैरवा समाज के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा। सिंह ने बताया कि गांव में समझाइश दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed