फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar rape-murder: Two cousin brothers held

बदला लेने के लिए भाईयों ने किया गैंगरेप और हत्या

Tue, 03 Jun 2014 11:54 AM IST
Updated Tue, 03 Jun 2014 11:54 AM IST
विज्ञापन
Jhalawar rape-murder: Two cousin brothers held
राजस्थान में जयपुर शहर में पुलिस ने दो भाईयों को 15 साल की गर्भवती नाबालिग से गैंगरेप और हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस को मृतका का शव झलवार के जंगली इलाके में बरामद हुआ था। पुलिस के मुताबिक दोनों भाईयों ने मृतका का उस वक्त गैंगरेप किया जब वह बकरी चरा रही थी। इसके बाद उसका दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर दी।

उन्होंने मृतका को जमीन पर जोर से फेंका था जिससे उसके सिर के पिछले हिस्से पर गंभीर चोट आई थी।

भाईयों ने स्वीकारा जुर्म

Jhalawar rape-murder: Two cousin brothers held

टीओआई की खबर के मुताबिक पुलिस पूछताछ में दोनों भाईयों ने गैंगरेप करने की बात स्वीकार कर ली है।

भाईयों ने अपने बयान में बताया कि उनकी और लड़की के परिवार में किसी बात को लेकर पुरानी दुश्मनी थी।

इसी पुराने विवाद को लेकर बदला लेने की भावना से उन्होंने लड़की से गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर वापस नहीं लौटी

Jhalawar rape-murder: Two cousin brothers held
जानकारी के मुताबिक मृतका मध्यप्रदेश की सीमा पर बसे झरवार कस्बे से 50 किलोमीटर दूर खोली गांव में रहती थी।


घटना के दिन मृतका दोपहर 3:30 बजे अपने घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी।

इसके बाद परिवार वालों ने मृतका की खोज शुरू की जिसके बाद उन्हें अपने घर से लगभग एक किलोमीटर दूर मृतका की लाश मिली।

विज्ञापन

पुलिस ने कहा तस्वीर लाओ

Jhalawar rape-murder: Two cousin brothers held

इस पूरे मामले पर जब मृतका के परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की तो उन्हें यह कहकर भगा दिया गया कि पहले पीड़िता की तस्वीरें लेकर आओ।

बाद में परिवार के पुलिस स्टेशन पर शव के साथ विरोध प्रदर्शन करने पर इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज की गई।

घटना के बाद राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने मंगलवार को झालवार का दौरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed