फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar police Revealed The Theft Of 70 Lakhs

70 लाख की चोरी का खुलासा: 90 किलो चांदी और 200 ग्राम सोने के साथ तीन गिरफ्तार, मप्र में की थी वारदात

Tue, 01 Feb 2022 08:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 01 Feb 2022 08:06 PM IST
सार

जंगल में चोरी के माल का बंटवारा करते हुए पकड़ाए बदमाश, सोना और चांदी के साथ दो किलो मिश्रित धातु व अवैध हथियार भी पुलिस ने जब्त किए हैं।  

विज्ञापन
Jhalawar police Revealed The Theft Of 70 Lakhs
पुलिस गिरफ्त में आरोपी और बरामद माल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मप्र में नकबजनी की वारदात कर आए बदमाशों को झालावाड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से करीब 70 लाख रुपए का माल बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी जिले के सदर थाना इलाके के गांव बावड़ी खेड़ा के जंगल में माल का बंटवारा कर रहे थे। इसी दौरान थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया। उनके पास से करीब 90 किलो चांदी, 200 ग्राम सोना, दो किलो मिश्रित धातु, एक रिवाल्वर, एक देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


झालावाड एसपी मोनिका सेन ने बताया कि पकड़े गए बदमाश राजेंद्र कंजर पुत्र रामनारायण (25) झालावाड़, सुरेंद्र कंजर पुत्र अशोक (25) और अनीस कंजर पुत्र पारस (35) जिला राजगढ़ मप्र के रहने वाले हैं। दबिश के दौरान कुछ बदमाश फरार भी हो गए, उनकी तलाश की जा रही है।  गिरोह के लोग दिन में सूने मकान और दुकान की रेकी कर उनकी पहचान करते और फिर रात को हथियार के साथ वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी यहां मप्र के आगर जिले के सर्राफा बाजार में दो दुकानों के ताले तोड़कर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed