फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News Sangeeta Rathod ANM of Gram Panchayat Ravanguradi arrested for taking bribe of Rs 40,000

Jhalawar News: गंगधार में ग्राम पंचायत रावनगुराड़ी की ANM संगीता राठौड़ 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Thu, 06 Jul 2023 09:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 06 Jul 2023 09:30 PM IST
सार

Jhalawar News: झालावाड़ जिले में एसीबी ने कार्रवाई की है। कार्रवाई में गंगधार एरिया के तहत आने वाले ग्राम पंचायत रावनगुराड़ी के एएनएम संगीता राठौड़ को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Jhalawar News Sangeeta Rathod ANM of Gram Panchayat Ravanguradi arrested for taking bribe of Rs 40,000
एएनएम संगीता राठौड़ गिरप्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर झालावाड़ यूनिट ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए तहसील गंगधार की ग्राम पंचायत रावनगुराड़ी की एएनएम संगीता राठौड़ को परिवादी से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया, एसीबी की झालवाड़ इकाई को परिवादी ने शिकायत दी कि उसके द्वारा पिछले पांच महीने में किए गए कार्यों की उपस्थिति पर हस्ताक्षर करने, रिकॉर्ड सही करने, टीकाकरण कार्य के क्लेम को ऑनलाइन चढ़ाने और मानदेय राशि का भुगतान करने की एवज में एएनएम संगीता राठौड़ 60 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर परेशान कर रही है। 

विज्ञापन


इस पर एसीबी कोटा के DIG पुलिस कल्याण मल मीणा के सुपरविजन में एसीबी की झालावाड़ यूनिट के एडिशनल एसपी भवानी शंकर मीणा के निर्देशन में शिकायत का वेरिफिकेशन किया गया। उन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर रमेश आर्य और टीम के साथ ट्रैप कार्रवाई करते हुए एएनएम संगीता राठौड़ पत्नी संजय राठौड़, निवासी कुण्डला रोड़, ईदगाह के सामने, चौमहला, झालवाड़ हाल एएनएम ग्राम पंचायत रावनगुराड़ी, तहसील गंगधार, जिला झालावाड़ को परिवादी से 40 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी एएनएम से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस रजिस्टर्ड कर आगे इन्वेस्टिगेशन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed