{"_id":"692edcd320162bc720011acd","slug":"jhalawar-news-abandoned-child-found-at-bus-stand-now-safe-taken-into-custody-by-child-welfare-committee-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhalawar News: बस स्टैंड पर मिला लावारिस बालक अब सुरक्षित, बाल कल्याण समिति ने संरक्षण में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhalawar News: बस स्टैंड पर मिला लावारिस बालक अब सुरक्षित, बाल कल्याण समिति ने संरक्षण में लिया
Tue, 02 Dec 2025 06:04 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 02 Dec 2025 06:04 PM IST
सार
बस स्टैंड पर मिले लावारिस बालक को बाल कल्याण समिति ने संरक्षण में लेकर शिशु गृह में प्रवेश दिया है। बाद में नियमानुसार उसे गोद देने की प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
लावारिस बालक को बाल कल्याण समिति ने संरक्षण में लिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते दिनों बस स्टैंड पर मिले लावारिस बालक को मंगलवार को शिशु वार्ड से डिस्चार्ज होने पर बाल कल्याण समिति ने अपने संरक्षण में लिया।
विज्ञापन
समिति के अध्यक्ष शिवराज सिंह हाड़ा ने बताया कि राजकीय जनाना अस्पताल की सूचना पर समिति के सदस्य गजेंद्र सेन, पूर्णिमा सिकरवार, बबली मीना और राजकीय दत्तक ग्रहण एजेंसी के मेल नर्स शारिक बेग, सोशियल वर्कर दीपक गौतम ने अस्पताल जाकर डॉ आकांक्षा शर्मा, डॉ राजेंद्र नागर और नर्सिंग स्टाफ आकाश शर्मा की उपस्थिति में बालक को अपने संरक्षण में लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan: नाथद्वारा मंदिर के पास बरामद हुआ भारी विस्फोटक, 10 किलोमीटर तक मचा सकता था तबाही
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बालक को अभी शिशु गृह में प्रवेश दिया गया है। इसके पश्चात नियमानुसार कार्रवाई कर बालक को गोद देने की प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा। राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण एजेंसी के अधीक्षक रविंद्र मीना ने बताया कि अभिभावक इस तरह के अनचाहे बच्चों को फेंके नहीं बल्कि पालना गृह या चाइल्ड हेल्प लाइन बाल कल्याण समिति को सूचना दें ताकि उनका जीवन बचाया जा सके।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन