{"_id":"61d56ead9ad71d3ff66a3c97","slug":"jhalawar-champion-cyclist-shahnaz-parveen-died-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना: झालावाड़ की चैंपियन साइकिलिस्ट की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना: झालावाड़ की चैंपियन साइकिलिस्ट की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
Wed, 05 Jan 2022 03:41 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 05 Jan 2022 03:41 PM IST
सार
झालावाड़ जिले की चैंपियन साइकिलिस्ट का बुधवार को एक सड़क हादसे में निधन हो गया।
विज्ञापन
शहनाज परवीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के झालावाड़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में जिले की चैंपियन साइकिलिस्ट शहनाज परवीन की मौत हो गई। यह हादसा झालावाड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग 52 (एनएच-52) पर बुधवार को हुआ। परवीन के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं, हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार साइकिलिस्ट शहनाज परवीन आज सुबह एनएच-52 पर साइकिलिंग कर रही थीं। इसी दौरान केजीएन कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर मृतका के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि शहनाज परवीन ने इंडियन साइकिलिस्ट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 1860 किलोमीटर साइकिल चलाकर और 369 किलोमीटर दौड़ लगाकर पहला स्थान हासिल किया था। जिसके बाद इस उपलब्धि के लिए शहनाज परवीन को कोटा में सम्मानित भी किया गया था। हादसे में उनके निधन के बाद जिले में शोक का माहौल है।
विज्ञापन