{"_id":"5d62a0ac8ebc3e93a62989b1","slug":"jcb-driver-killed-in-attack-during-encroachment-removal-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए हमले में जेसीबी चालक की मौत, पुलिस के पांच वाहन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए हमले में जेसीबी चालक की मौत, पुलिस के पांच वाहन क्षतिग्रस्त
Sun, 25 Aug 2019 08:22 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 25 Aug 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
राजस्थान के नागौर जिले के ताउसर गांव में रविवार को अतिक्रमण हटाने गए प्रशासन के दल पर अतिक्रमणकारियों द्वारा किए गए हमले में जेसीबी के चालक की मौत हो गई जबकि प्रशासन और पुलिस के करीब पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सरजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में मेडतासिटी विधायक इंद्रा बावरी और उनके पति, भोपालगढ विधायक पुखराज गर्ग सहित करीब 300 लोगों के खिलाफ राजकीय कार्य में बाधा डालने, सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त करने और लोगों को उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ताउसर गांव में करीब 79 बंजारा परिवारों ने एक से डेढ़ किलोमीटर सरकारी जमीन पर कब्जा कर पक्के घर बना रखे हैं। इस मामले में उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए रविवार को प्रशासन का दल अतिक्रमण हटाने गया था, जहां बंजारा परिवारों ने पहले जेसीबी मशीन पर पत्थरबाजी की और जब चालक बचाव के लिए भागा तो भीड़ ने उससे मारपीट की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चालक फारूख (40) को उपचार के लिए एक अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। सिंह ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।