फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jawan of Kishangarh died in Arunachal Pradesh when an army vehicle fell into a ditch

Rajasthan: किशनगढ़ का लाल अरुणाचल प्रदेश में शहीद, आज होगा अंतिम संस्कार

Thu, 14 Jul 2022 08:35 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 14 Jul 2022 08:35 AM IST
सार

भारत-चीन बॉर्डर पर सेना का वाहन खाई में गिरने से किशनगढ़ के टोंकड़ा निवासी भागचंद गुर्जर शहीद हो गए। शहीद का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
Jawan of Kishangarh died in Arunachal Pradesh when an army vehicle fell into a ditch
शहीद भागचंद गुर्जर - फोटो : Social Media

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन बॉर्डर पर सेना के वाहन के खाई में गिरने से किशनगढ़ के टोंकड़ा निवासी भागचंद गुर्जर शहीद हो गए। वे अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन बॉर्डर पर भारतीय सेना की 21वीं राजपूत बटालियन में नायब सूबेदार के पद पर तैनात थे। जवान का गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बेटे के शहीद होने का पता चलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शहीद के दो बच्चे हैं और चार भाइयों में वह सबसे छोटे थे। बुधवार रात आठ बजे गुवाहाटी से पार्थिव शरीर फ्लाइट से जयपुर पहंचा। इसके बाद जयपुर से वाहन के जरिए गुरुवार को गांव पहुंचेगा, जिसके बाद पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन


डेढ़ साल बाकी थे सेवानिवृति में 

ग्राम टोंकड़ा निवासी भागचंद गुर्जर ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की। इसके बाद 2010 में भारतीय सेना में भर्ती हो गए। शहीद भागचंद एक माह के लिए छुट्टी पर घर आए थे और परिवार के साथ हंसी-खुशी दिन बिताए थे। वहीं बुधवार देर शाम सांसद भागीरथ चौधरी सहित पुलिस के आला अधिकारियों ने शहीद के गांव पहुंच कर अंतिम संस्कार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed