फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaswant Singh accused of corruption in the construction of ring road

Dhaulpur: गुर्जर बोले-नियम ताक पर रखकर बन रहा रिंग रोड, विधायक मलिंगा ने कहा- भ्रष्टाचार साबित नहीं कर सकते

Tue, 10 Jan 2023 01:46 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याग्निक Updated Tue, 10 Jan 2023 01:46 PM IST
सार

धौलपुर के बाड़ी शहर में बनाए जा रहे रिंग रोड को लेकर बीजेपी के पूर्व विधायक जसवंत सिंह गुर्जर और कांग्रेस के वर्तमान विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा आमने-सामने हो गए हैं।

विज्ञापन
Jaswant Singh accused of corruption in the construction of ring road
रिंग रोड को लेकर जुबानी जंग तेज। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर के बाड़ी में निर्माणाधीन रिंग रोड पर कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा और बीजेपी के पूर्व विधायक जसवंत सिंह गुर्जर में जुबानी जंग तेज हो गई है। बीजेपी के पूर्व विधायक जसवंत सिंह गुर्जर ने निजी निवास पर प्रेस वार्ता कर कांग्रेसी विधायक को जमकर घेरा। जसवंत सिंह गुर्जर ने कहा कि रिंग रोड का निर्माण सर्कुलर के मुताबिक नहीं हो रहा है। रिंग रोड के लिए तय शर्त और टेंडर प्रक्रिया का उल्लंघन कर सत्ताधारी पार्टी के विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा प्रशासन से सांठ-गांठ कर निर्माण करवा रहे हैं। पूर्व विधायक ने मलिंगा पर स्थानीय वोटर्स को पांच साल के लिए पांच-पांच हज़ार रुपये में खरीदने के भी आरोप लगाए। वहीं मलिंगा ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि जसवंत सिंह भ्रष्टाचार का साबित नहीं कर सकते।

विज्ञापन


विधायक के चहेतों ने रिंग रोड के आसपास की जमीन खरीदी
पूर्व विधायक जसवंत सिंह गुर्जर ने आरोप लगाया कि विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा के चहेते लोगों ने पहले ही बाईपास के आसपास जमीन को खरीद ली थी। ऐसे में भू माफिया की जमीन के आसपास टेढ़ा-मेढ़ा कर बाईपास को निकाला जा रहा है। जमीन के मुताबिक रिंग रोड को मूवमेंट दिया जा रहा है। उन्होंने मलिंगा को घेरते हुए कहा कि वर्तमान में बाड़ी शहर के अंदर पेयजल योजना के तहत करीब 35 करोड़ की लागत से पाइप लाइन डाली जा रही है। उस पाइप लाइन का काम कछुआ चाल से भी धीमा चल रहा है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक गुर्जर ने कहा बाड़ी विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर कमीशनखोरी का खेल चल रहा है। अधिकारियों की कमी होने पर एक-एक अधिकारी को चार-चार विभागों के काम दिए जा रहे हैं। उन्होंने प्रेस वार्ता में आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को जमीन के हक के मुताबिक मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। पूर्व विधायक गुर्जर का आरोप है कि जब तक किसानों को एक्वायर्ड ज़मीन के बदले 70% मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक सर्कुलर के मुताबिक निर्माण नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलिंगा ने आरोपों का किया खंडन
दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने पूर्व विधायक जसवंत सिंह गुर्जर के आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक जसवंत सिंह गुर्जर की सियासी जमीन खिसक चुकी है। विकास में रोड़ा डालने के कारण उनकी राजनीतिक दुकान बंद हो चुकी है। राज्य सरकार ने बजट घोषणा में बाड़ी और सैपऊ बाईपास निर्माण के लिए भारी भरकम बजट घोषित किया था। बाड़ी और सैपऊ दोनों क़स्बों में जाम की समस्या विकट होती जा रही थी। आवागमन को सुगम करने के लिए रिंग रोड और बाईपास के निर्माण कराए जा रहे हैं। पूर्व विधायक जसवंत सिंह गुर्जर विकास के काम में भी रोड़ा अटका रहे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व विधायक जसवंत सिंह गुर्जर के रिश्तेदार ने रिंग रोड निर्माण को रोकने के लिए राजस्थान हाई कोर्ट में पिटीशन भी दायर की है।


मेरे ऊपर भ्रष्टाचार का एक पैसा साबित नहीं कर सकते
मलिंगा ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि पूर्व विधायक जसवंत सिंह गुर्जर मेरे ऊपर एक पैसा भी भ्रष्टाचार का साबित नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा रिंग रोड और बाईपास निर्माण के लिए अधिग्रहण की गई भूमि का काश्तकारों को सर्कुलर के मुताबिक मुआवजा दिया जा रहा है। विधायक जसवंत सिंह गुर्जर द्वारा लगाए गए आरोप निराधार, बेबुनियाद और तथ्यहीन  हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed