{"_id":"a52a58d1e2c42261ebee0285516c825c","slug":"jaswant-may-contest-lok-sabha-elections-barmer-jaisalmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाड़मेर-जैसलमेर से चुनाव लड़ेंगे जसवंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाड़मेर-जैसलमेर से चुनाव लड़ेंगे जसवंत
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
Updated Sat, 15 Feb 2014 07:51 PM IST
विज्ञापन
पूर्व केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता जसवंत सिंह इस बार बाड़मेर-जैसलमेर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
भाजपा द्वारा विधायकों को लोकसभा चुनाव नहीं लड़ाने के फैसले के बाद जसवंत सिंह के बाड़मेर-जैसलमेर से चुनाव लडऩा तय भी माना जा रहा है।
वर्तमान में वे पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से सांसद हैं। इस संबंध में दार्जिलिंग में अपने समर्थकों को भी सूचना दे दी गई है।
जसवंत सिंह के बेटे और शिव से भाजपा विधायक मानवेन्द्र सिंह ने शनिवार बताया कि पार्टी उन्हें चित्तौडग़ढ़ से चुनाव लड़ाना चाहती है। लेकिन जसवंत सिंह का मन बाड़मेर से चुनाव लडऩे का है।
साल 2009 मानवेन्द्र सिंह ने बाड़मेर से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें कांग्रेस के हरीश यादव से हार का सामना करना पड़ा था।