{"_id":"69fb70900aff5f6cc401261f","slug":"jalore-road-accident-13-injured-in-head-on-collision-between-bus-and-bolero-condition-of-several-critical-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौर में भीषण सड़क हादसा: बस-बोलेरो की आमने-सामने टक्कर में 13 लोग घायल, कई की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौर में भीषण सड़क हादसा: बस-बोलेरो की आमने-सामने टक्कर में 13 लोग घायल, कई की हालत गंभीर
Wed, 06 May 2026 10:17 PM IST
जालौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, जालौर
Published by: जालौर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 10:17 PM IST
सार
Jalore News: जालौर के सांचौर में बस और बोलेरो की टक्कर में 13 लोग घायल हुए, जिनमें कुछ गंभीर हैं। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांचौर में बस और बोलेरो की भीषण टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालौर जिले के सांचौर क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जहां बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह दुर्घटना राजस्थान-गुजरात बॉर्डर स्थित पीर की जाल सरहद में हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
13 लोग घायल, कुछ की हालत नाजुक
जानकारी के अनुसार, हादसे में करीब 13 लोग घायल हुए हैं। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने शुरू किया राहत कार्य
दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने घायलों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई, जिससे समय रहते सभी को अस्पताल पहुंचाया जा सका।
विज्ञापन
पढ़ें- Rajasthan News: कोटपूतली-बहरोड़ में शादी में जा रहे युवकों पर पुलिसकर्मी की फायरिंग, बाल-बाल बचे
पुलिस पहुंची मौके पर, अस्पताल में इलाज जारी
सूचना मिलते ही सांचौर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए बचाव कार्य को तेज किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को सांचौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
जाम की स्थिति, जांच शुरू
हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर बहाल कराया। बस और बोलेरो दोनों को काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन