{"_id":"6629bc0836511c606e010f04","slug":"jalore-news-more-than-22-lakh-voters-will-cast-their-vote-in-jalore-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore News: जालोर लोकसभा चुनाव की तैयारियां पूरी, 22 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे अपने मत का उयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News: जालोर लोकसभा चुनाव की तैयारियां पूरी, 22 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे अपने मत का उयोग
Thu, 25 Apr 2024 07:42 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:42 AM IST
सार
जालोर संसदीय क्षेत्र में कुल 2297328 मतदाताओं में 1205535 पुरुष, 1091778 महिला और 11 थर्ड जेंडर हैं। 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा मतदान। जालोर लोकसभा आम चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों की रवानगी सहित मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
चुनाव केंद्र का जायजा लेते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालोर संसदीय क्षेत्र (18) में लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए 26 अप्रेल को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। रिटर्निंग अधिकारी पूजा पार्थ ने बताया कि जालोर संसदीय क्षेत्र (18) में कुल 22 लाख 97 हजार 328 मतदाता हैं। इनमें से 12 लाख 5 हजार 535 पुरुष और 10 लाख 91 हजार 778 महिला तथा 15 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जालोर और सांचौर जिले में कुल 1471800 मतदाता हैं, जिनमें से 7 लाख 75 हजार 884 पुरुष और 6 लाख 95 हजार 912 महिला तथा 4 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सिरोही जिले में कुल 825528 मतदाता हैं, जिनमें से 4 लाख 29 हजार 651 पुरुष और 3 लाख 95 हजार 866 महिला तथा 11 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
विज्ञापन
जालोर जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा पार्थ ने बुधवार को वीर वीरमदेव राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदान दलों की रवानगी और निर्वाचन संबंधित तैयारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा पार्थ ने मतदान दलों के अंतिम प्रशिक्षण की बैठक व्यवस्था, मतदान दलों की रवानगी, सामग्री वितरण, परिवहन, वाहनों की जीपीएस ट्रैंकिंग, शाखा वाइज टेबल व्यवस्था निर्धारण, लाइट, माइक, ठहराव व कैंटीन इत्यादि व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने विधानसभावार बनाए गए काउंटरों पर ईवीएम-वीवीपैट और सामग्री वितरण, मतदान सुविधा केंद्र पर कार्मिकों को वोट डालने की व्यवस्था, मतदान दलों के रूट चार्ट और कम्यूनिकेशन प्लान सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवचरण मीना, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी, प्रशिक्षु आई.ए.एस. दिव्यांश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल, सहायक रिटर्निंग अधिकारी प्रमोद सीरवी, उप पुलिस अधीक्षक गौतम जैन, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रमेश सिघारिया, नगर परिषद आयुक्त दिलीप माथुर, जिला परिवहन अधिकारी जालोर छगनलाल मालवीय सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।
जालोर संसदीय क्षेत्र में 1088 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग के माध्यम से रहेगी पैनी नजर
लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए जालोर संसदीय क्षेत्र (18) के 1088 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग के माध्यम से पैनी नजर रखते हुए मतदान प्रक्रिया सम्पन्न करवाई जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी पूजा पार्थ ने बताया कि जालोर संसदीय क्षेत्र (18) में आहोर विधानसभा क्षेत्र में 132, जालोर विधानसभा क्षेत्र में 132, भीनमाल विधानसभा क्षेत्र में 145, सांचौर विधानसभा क्षेत्र में 164, रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 133, सिरोही विधानसभा क्षेत्र में 143, पिण्डवाड़ा-आबू विधानसभा क्षेत्र में 106 व रेवदर विधानसभा क्षेत्र में 133 मतदान केन्द्रों पर वेब कास्टिंग के माध्यम पैनी नजर रखी जायेगी। इसके लिए तकनिकी अधिकारी, नोडल अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी द्वारा निगरानी रखी जाएगी। जिले में वेब कास्टिंग वाले मतदान केंद्रों पर इस संबध में सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर दी गई हैं।