{"_id":"67274b515e7c3f89070c845e","slug":"jalore-news-a-short-circuit-in-the-air-conditioner-in-a-room-on-the-upper-floor-of-a-house-in-bhinmal-city-caused-a-fire-a-woman-along-with-two-innocent-children-burnt-alive-both-the-children-were-sleeping-in-the-room-with-their-mother-jalore-news-c-1-1-noi1335-2277957-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore News : एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कमरे में मां के साथ सो रहे दो मासूम जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News : एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कमरे में मां के साथ सो रहे दो मासूम जिंदा जले
Sun, 03 Nov 2024 07:29 PM IST
जालौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: जालौर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 07:29 PM IST
सार
मकान की ऊपरी मंजिल के कमरे में एयर कंडीशनर से लगी आग में एक महिला समेत दो मासूम बच्चे जिंदा जल गए। दोनों बच्चे अपनी मां के साथ सो रहे थे और परिवार के बाकी सदस्य रिश्तेदारों से मिलने गए हुए थे।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालौर के भीनमाल शहर में एक मकान के ऊपरी मंजिल के कमरे में एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक महिला समेत दो मासूम बच्चे जिंदा जल गए। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य रिश्तेदारों के यहां मिलने गए थे और दोनों बच्चे अपनी मां के साथ कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन
घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। भीनमाल थाना एएसआई मोहनलाल ने बताया कि हादसे में कविता (35) पत्नी चेतन कुमार, उसका बेटा ध्रुव ठाकुर (10) और बेटी गौरवी ठाकुर (5) की मौत हो गई है। हादसे के समय महिला और उसके बच्चे घर में अकेले थे। महिला का पति, सास और परिवार के बाकी सदस्य सिरोही जिले में अपने रिश्तेदारों से मिलने गए हुए थे। ये सभी अपने मकान के ऊपरी कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन
हादसे के बारे में सबसे पहले पड़ोसियों को जानकारी लगी। उन्होंने कमरे से काफी तेज धुआं निकलता हुआ देखा। घर में जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर सब कुछ जल चुका था। महिला और उसके बच्चों के जले हुए शव थे। पुलिस ने शवों को भीनमाल अस्पताल पहुंचाया है।
विज्ञापन