फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore : Doda powder recovered from the house of wanted accused of cheating, case registered under NDPS Act

Jalore News: REET में नकल के वांछित आरोपी के घर दबिश के दौरान अवैध डोडा चूरा बरामद, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण द

Mon, 27 May 2024 08:23 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 27 May 2024 08:23 AM IST
सार

रीट की परीक्षा के वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस को तलाशी के दौरान आरोपी के घर से 39 किलो से भी ज्यादा अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। उसने यह डोडा चूरा मकान के पास बने छपरे में गायों के चारे के साथ कट्टों में छुपाकर रखा था। आरोपी रीट नकल गिरोह का वांछित आरोपी है।

विज्ञापन
Jalore : Doda powder recovered from the house of wanted accused of cheating, case registered under NDPS Act
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जालौर जिले के भीनमाल पुलिस ने जब रीट परीक्षा नकल गिरोह के एक वांछित आरोपी के घर दबिश दी तो तलाशी के दौरान 39.576 किलोग्राम अवैध मादक डोडा चूरा बरामद किया गया। आरोपी कुलदीप बिश्नोई निवासी पुनासा रीट परीक्षा नकल गिरोह में वांछित था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए भीनमाल पुलिस की जिला पुलिस स्पेशल टीम ने मुखबिर से सूचना मिलने पर दबिश दी थी। 

विज्ञापन


दबिश के दौरान आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागने लगा, जिस पर पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की और उसके घर की तलाशी ली तो घर के साथ लगे गायों के छपरे में चारे के साथ छुपाकर रखा गया 39.570 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी कुलदीप बिश्नोई को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी कुलदीप रीट नकल गिरोह का वांछित है। फिलहाल आरोपी से पुलिस की पूछताछ और अनुसंधान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed