{"_id":"642c42a813719f3d880addb3","slug":"jalore-police-arrested-363-miscreants-seized-illegal-drugs-liquor-and-vehicles-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जालौर पुलिस ने 363 बदमाश किए गिरफ्तार, अवैध मादक पदार्थ, शराब और वाहन किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जालौर पुलिस ने 363 बदमाश किए गिरफ्तार, अवैध मादक पदार्थ, शराब और वाहन किए जब्त
Wed, 05 Apr 2023 04:39 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 05 Apr 2023 04:39 PM IST
सार
जालौर जिला पुलिस ने मंगलवार को ऑपरेशन शिकंजा अभियान के तहत जिलेभर में कार्रवाई कर कुल 363 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध शराब, मादक पदार्थ के साथ वाहन जब्त किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में बदमाश।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालोर एसपी डॉ किरण कंग सिद्धू ने बताया कि पुलिस मुख्यालय और आईजी रेंज जोधपुर के निर्देश पर ' ऑपरेशन शिकंजा' अभियान के तहत जिले में राज्य, रेंज और जिला स्तरीय हार्डकोर अपराधी, टॉप 10 में चयनित अपराधी, एनडीपीएस एक्ट में वांछित अपराधी, बजरी खनन में वांछित सक्रिय गिरोह, शराब तस्करी, नकल गिरोह आदि में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाए जाने के निर्देश मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
318 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों ने रेड मारकर 363 बदमाश पकड़े इस अभियान के लिए एएसपी डॉ अनुकृति उज्जैनिया और दशरथ सिंह के सुपरविजन , सीओ रतनाराम देवासी, सीमा चौपड़ा, शंकरलाल और रूप सिंह के नेतृत्व में जिले के समस्त एसएचओ समेत 318 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की 56 टीमें गठित कर अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी गई।
विज्ञापन
दबिश के दौरान 137 वारंटी, 46 स्थाई वारंटी, 23 विभिन्न प्रकरणों में वांछित आरोपी, 13 वांछित हिस्ट्रीशीटर, 2 शराब तस्करी में वांछित आरोपी, धारा 151 और 107 सीआरपीसी में 142 कुल 363 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
छापामार कार्रवाई में यह बरामद हुआ
इस कार्रवाई में 63 बोतल बीयर, अंग्रेजी शराब, 764 देसी शराब के पव्वे, 9 लीटर अवैध हथकड़ी शराब, 1 किलो 150 ग्राम अफीम का दूध, 16 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त, 1.05 ग्राम स्मैक और 16 वाहन एमवी एक्ट में जब्त किए गए। एनडीपीएस एक्ट के 4 प्रकरण दर्ज किए गए और 83 वाहनों को 207 एमवी एक्ट में जब्त किया गया।