{"_id":"6317758442461f31db0724b6","slug":"jaljulni-ekadashi-water-tank-wall-collapses-in-udaipur-two-women-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: उदयपुर में दीवार ढहने से आठ लोग कुंड में डूबे, दो महिलाओं की मौत, ठाकुर जी को नहलाने जुटी थी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: उदयपुर में दीवार ढहने से आठ लोग कुंड में डूबे, दो महिलाओं की मौत, ठाकुर जी को नहलाने जुटी थी भीड़
Tue, 06 Sep 2022 10:34 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 06 Sep 2022 10:34 PM IST
सार
जलझूलनी एकादशी पर बाईजीराज के कुंड में ठाकुरजी को स्नान कराने के लिए लोगों की भीड़ पहुंची थी। इस दौरान कुछ महिलाएं और बच्चे ठाकुरजी के स्नान की विधि को देखने के लिए दीवार के पास खड़ी थीं। अचानक दीवार गिरने से करीब 7 महिलाएं और एक बच्चा कुंड में गिर गए। वहां मौजूद लोगों ने छह को बचा लिया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर पहुंची टीम ने निकाले शव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के उदयपुर जिले में जलझूलनी एकादशी पर बड़ा हादसा हो गया। ठाकुर जी को नहलाने के दौरान कुंड के पास की दीवार ढहने से आठ लोग पानी में गिर गए। हादसे में दो महिलाओं की डूबने से मौत हो गई, जबकि बच्चों सहित छह लोगों को बचा लिया गया। इलाज के लिए उन्हें शहर के एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कितने लोग कुंड में गिरे थे, ऐसे में लोगों की तलाश के लिए अभी रेस्क्यू अभियान जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उदयपुर के धानमंड़ी थाना इलाके में जलझूलनी एकादशी पर मंगलवार को बाईजीराज के कुंड पर ठाकुर को स्नान कराने के लिए लोगों की भीड़ पहुंची थी। इस दौरान कुछ महिलाएं और बच्चे ठाकुरजी के स्नान की विधि को देखने के लिए दीवार के पास खड़ी थीं। अचानक दीवार गिरने से करीब 7 महिलाएं और एक बच्चा कुंड में गिर गए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने कुंड में छलांग लगाकर एक बच्चे सहित पांच महिलाओं को बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और नागरिक सुरक्षा विभाग की टीमों ने कुंड में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जिसके बाद कुंड से दो महिलाओं के शव निकाले गए। मृतकों की पहचान धानमंडी निवासी विमला मंत्री (70) और सज्जन कुंवर (40) के रूप में हुई। दोनों शवों को पीएम के लिए एमबी अस्पातल की मोर्चरी में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि कल बुधवार सुबह शवों का पीएम कर परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घायल हुए लोगों का एमबी असपताल में इलाज चल रहा है। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। बताया यह भी जा रहा है कि कुंड में किसी और शव होने की आशंका के चलते अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।