फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Wedding happiness turned into mourning: Three including the groom died in horrific road accident in Jaisalmer

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: जैसलमेर में भीषण सड़क हादसा, दूल्हे सहित तीन की मौत, दुल्हन समेत 4 गंभीर घायल

Wed, 11 Jun 2025 06:25 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Wed, 11 Jun 2025 06:25 PM IST
सार

Jaisalmer: हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास से गुजरने वाले राहगीरों ने घायल अवस्था में परिवार को देखा और तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद जैसलमेर के जवाहर अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Wedding happiness turned into mourning: Three including the groom died in horrific road accident in Jaisalmer
खुशियों से भरी कार में मातम का तूफान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार की रात एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने एक पूरे परिवार की खुशियों को गहरे शोक में बदल दिया। पोकरण से विवाह समारोह संपन्न कर लौट रहे एक ही परिवार के सात सदस्यों की कार को बासनपीर गांव के पास एक अज्ञात तेज़ रफ्तार वाहन ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दूल्हा लीलाराम (45), उसकी बहन मूली देवी (35) और 9 माह के मासूम हितेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुल्हन बसंती सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


शादी के चंद घंटे बाद टूटा कहर
जानकारी के अनुसार, लीलाराम और बसंती की शादी मंगलवार को पोकरण में पूरे रीति-रिवाजों और पारिवारिक उल्लास के साथ संपन्न हुई थी। यह दोनों की दूसरी शादी थी, जिसे लेकर परिवार में नई उम्मीदें और खुशियाँ थीं। शादी समारोह संपन्न होते ही परिवार के सात सदस्य एक कार में सवार होकर जैसलमेर लौट रहे थे। कार पुखराज चला रहा था, रात करीब 12 बजे, जब कार जैसलमेर की ओर बासनपीर गांव के पास पहुँची, तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बेहद तेज रफ्तार में कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चीख-पुकार और दर्द से भरे क्षणों ने एक ही पल में शादी की सारी खुशियाँ छीन लीं।
विज्ञापन


पढ़ें: श्रीनाथजी मंदिर में ज्येष्ठाभिषेक स्नान एवं सवा लाख आम का भोग, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद मचा कोहराम
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास से गुजरने वाले राहगीरों ने घायल अवस्था में परिवार को देखा और तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद जैसलमेर के जवाहिर अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तुरंत जोधपुर रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान अशोक कुमार (दुल्हन का भाई), हेमलता (अशोक की पत्नी), बसंती (दुल्हन) और पुखराज (कार चालक) के रूप में हुई है। सभी का जोधपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है और चिकित्सकों के अनुसार हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस जांच में जुटी, अज्ञात वाहन की तलाश जारी
हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टक्कर मारने वाला वाहन काफी तेज गति में था और टक्कर के बाद घटनास्थल से भाग गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि वाहन और उसके चालक की पहचान हो सके। घटना के बाद जैसलमेर और पोकरण के आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है। जिन घरों में आज शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन के स्वागत की तैयारियाँ होनी थी, वहां मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed