{"_id":"677cd262aff20baf7a013310","slug":"rajasthan-news-suspect-arrested-after-entering-pokhran-military-station-night-long-interrogation-followed-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News : सुरक्षा बलों की सतर्कता से पकड़ा गया पोकरण मिलिट्री स्टेशन में घुसा संदिग्ध, रातभर चली पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News : सुरक्षा बलों की सतर्कता से पकड़ा गया पोकरण मिलिट्री स्टेशन में घुसा संदिग्ध, रातभर चली पूछताछ
Tue, 07 Jan 2025 12:36 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/ जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/ जैसलमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:36 PM IST
सार
पोकरण मिलिट्री स्टेशन में तारबंदी पार कर मिलिट्री एरिया में घुसे एक संदिग्ध को सुरक्षा बलों की सतर्कता के चलते पकड़ लिया गया। संदिग्ध एक बैग लेकर आर्मी केंट के अंदर घूम रहा था, जिसे आर्मी के जवानों की सतर्कता से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
पकड़ा गया संदिग्ध
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसलमेर जिले के पोकरण मिलिट्री स्टेशन में एक संदिग्ध को परिसर से घूमते हुए पकड़ लिया गया। सुरक्षा बलों की सतर्कता के चलते तारबंदी को पार कर आर्मी गेट के अंदर दाखिल हुए इस संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया। मिलिट्री इंटेलिजेंस ने देर रात संदिग्ध से गहन पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम हसीद फरीदी उर्फ बबलू बताया। उसने दावा किया कि वह लखनऊ के अमीनाबाद का निवासी है, लेकिन बातचीत में वह मराठी, हिंदी और अंग्रेजी शब्दों का मिश्रण इस्तेमाल कर रहा था, जिससे सुरक्षा बल के अधिकारियों का संदेह और गहरा गया।
विज्ञापन
आर्मी जवानों द्वारा संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसके पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है, उसके पास एक बैग था, जिसमें सिर्फ कुछ कपड़े और एक मोबाइल चार्जर था, लेकिन फोन नहीं था। मिलिट्री इंटेलिजेंस ने जब उससे मोबाइल के बारे में पूछा, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। संदिग्ध द्वारा बताई गई ठहरने की लोकेशन की जांच करने पर पता चला कि वहां भी उसका कोई रिकॉर्ड नहीं था।
विज्ञापन
फिलहाल मिलिट्री इंटेलिजेंस ने पूछताछ के बाद संदिग्ध को पुलिस के हवाले कर दिया है। अब संयुक्त जांच एजेंसियां उससे आगे की पूछताछ करेंगी, जिससे कई अहम खुलासे हो सकते हैं। यह संदिग्ध गिरफ्तारी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पहले भी इसी क्षेत्र से एक पाकिस्तानी जासूस पकड़ा गया था।
विज्ञापन