फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Jaisalmer Desert Festival 2024: Audience Danced To Rajasthani Folk And Punjabi Songs, today is the last day

Jaisalmer Desert Festival 2024: राजस्थानी लोकगीतों के साथ पंजाबी गीतों पर झूमे दर्शक, आज अंतिम दिन

Sat, 24 Feb 2024 10:01 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 24 Feb 2024 10:01 AM IST
सार

Jaisalmer: देश-विदेश में ख्याति प्राप्त अंतरराष्ट्रीय डेजर्ट फेस्टिवल में कल शाम सजी सुरों की महफिल में लोक कलाकारों समेत देश के ख्यात गायकों ने अपनी गायकी से रंग जमा दिया।

विज्ञापन
Jaisalmer Desert Festival 2024: Audience Danced To Rajasthani Folk And Punjabi Songs, today is the last day
अंतरराष्ट्रीय डेजर्ट फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार शाम को पूनम सिंह स्टेडियम में सजी सुरों की महफिल ने अंतरराष्ट्रीय डेजर्ट फेस्टिवल में चार चांद लगा दिए। कल हुई इस सांस्कृतिक संध्या में जस्सी गिल, बबल राय, गाजी खान बरना, घेवर खान, सरवर खान-सरताज खान सहित कई ख्यात कलाकारों ने रंग जमाया। दर्शक देर रात तक इनके सुरों पर झूमते रहे।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत में जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने गाजी खान बरना और चंद्रप्रकाश व्यास को सम्मानित किया गया। प्रस्तुतियों की शुरुआत में कमायचा वादक घेवर खान ने ईडोनी और अन्नू ने घुटना चक्री नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं उदाराम ने अग्नि तराजू की और गाजी खान बरना एवं ग्रुप ने डेजर्ट सिम्फनी की प्रस्तुति देकर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
विज्ञापन


सरवर खान और सरताज खान ने दंगल फिल्म में गाए अपने गीत हानिकारक बापू की प्रस्तुति दी। पंजाबी संगीत की दुनिया के सितारे जस्सी गिल और बबल राय ने अपने टॉप लिस्टेड गानों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। देशी-विदेशी सैलानियों ने सेलिब्रिटी नाइट का जमकर आनंद लिया और हर गाने पर साथ में मिलकर ठुमके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज अंतिम दिन धोरों में होगा आयोजन

शनिवार को डेजर्ट फेस्टिवल के अंतिम दिन सुबह 7.30 बजे खांभा फोर्ट में पीकॉक साइटिंग और लाइव इंसट्रूमेंटल म्यूजिक का आयोजन होगा। कुलधरा में सवेरे 10 बजे से रंगोली, मांडना और वॉल पेन्टिंग का आयोजन होगा। वहीं 12 बजे से 4 बजे तक लाणेला के रण में घुड़दौड़ होगी। दोपहर 12 बजे से खुहड़ी गांव के समीप केमल सफारी और लाइव लोक संगीत कार्यक्रम का आयोजन होगा। वहीं 2.30 बजे से खुहड़ी गांव के समीप केमल डांस, केमल रेस और केमल टेटू शो का आयोजन होगा।


लखमना ड्यून्स पर होगी सेलिब्रिटी नाइट

आज शाम 5.30 से 6.30 तक सम के समीप केमल रेस तथा आइकंस ऑफ जैसलमेर का आयोजन होगा, जिसमें नन्दकिशोर शर्मा, लक्ष्मीनारायण खत्री, चतरसिंह रामगढ़ और पार्थ जगाणी को सम्मानित किया जाएगा। वहीं सम के समीप लखमना ड्यून्स पर शाम को 6.30 बजे से सॉन्ग्स ऑफ द सैंड के तहत तगाराम भील और विश्व प्रसिद्ध कालबेलिया कलाकार गुलाबो देवी की प्रस्तुति होगी। सेलिब्रिटी परफॉरमेंस में हर्षदीप कौर और सागर भाटिया अपनी प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed