{"_id":"66ed3ce672e9a73a070f995f","slug":"rajasthan-mortar-burst-during-practice-in-jaisalmer-pokaran-firing-range-three-bsf-soldiers-injured-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जैसलमेर पोकरण फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान मोर्टार फटा, तीन बीएसएफ जवान घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जैसलमेर पोकरण फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान मोर्टार फटा, तीन बीएसएफ जवान घायल, अस्पताल में भर्ती
Fri, 20 Sep 2024 03:15 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 20 Sep 2024 03:15 PM IST
सार
जैसलमेर के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में बीएसएफ जवानों के अभ्यास के दौरान मोर्टार बम फट गया। हादसे में तीन जवान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सेना के अधिकारी पहुंचे अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के जैसलमेर के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में आज शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। बीएसएफ (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) के जवानों के अभ्यास के दौरान मोर्टार बम फटने से तीन जवान घायल हो गए। तीनों घायल जवानों को पोकरण के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, तीनों जवान बीएसएफ के ट्रेनी थे। नियमित अभ्यास सत्र के दौरान यह हादसा हुआ। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि घायल जवानों का उपचार जारी है, उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं, ताकि हादसे के असल कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
फील्ड फायरिंग रेंज में ऐसे हादसे कम ही होते हैं, लेकिन इस घटना के बाद सुरक्षा मानकों पर फिर से चर्चा हो रही है। घायलों में जवान उदय और अभिषेक की हालत गंभीर होने की बात सामने आई है, जबकि तीसरा जवान सुविमल की हालत ठीक है, लेकिन डॉक्टर्स ने शुरुआती इलाज के बाद सभी घायल जवानों को जोधपुर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन