{"_id":"68ef1f14b8ab3147160f7247","slug":"jaisalmer-bus-fire-victims-to-be-identified-through-dna-testing-administration-issues-helpline-numbers-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer Bus Fire: डीएनए टेस्टिंग से होगी हादसे में मृतकों की पहचान, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer Bus Fire: डीएनए टेस्टिंग से होगी हादसे में मृतकों की पहचान, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
Wed, 15 Oct 2025 09:42 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 15 Oct 2025 09:42 AM IST
सार
जैसलमेर बस हादसे में मृतकों की पहचान के लिए डीएनए टेस्टिंग की जानी है। जोधपुर एवं जैसलमेर जिला प्रशासन ने इस संबंध में क्या व्यवस्थाएं की हैं, जानें
विज्ञापन
डीएनए जांच से होगी मृतकों की पहचान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कल दोपहर जैसलमेर से जोधपुर जा रही केके ट्रैवल्स की बस (RJ 09 PA 8040) में लगी भयानक आग के बाद लगभग 20 लोगों के मरने की खबर है। हादसा इतना भयंकर था कि कई मृतकों की पहचान तक कर पाना संभव नहीं है। ऐसे में जिला प्रशासन जोधपुर और जैसलमेर ने लापता यात्रियों की पहचान और सहायता कार्यों के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर दोनों जिलों का प्रशासन पूरी तत्परता से राहत और पहचान कार्य में जुटा है। मृतकों की पहचान के लिए उनके दो निकटतम परिजनों से डीएनए सैंपल लिए जाएंगे। इसके लिए महात्मा गांधी अस्पताल, जोधपुर के कॉटेज संख्या 4 एवं 5 और जवाहर अस्पताल, जैसलमेर के ट्रॉमा सेंटर में विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जयपुर-अजमेर हाईवे पर बड़ा टला: बेंजीन टैंकर में लगी आग, चालक की सूझबूझ और SHO की तत्परता से बची जनहानि
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि जिनके परिवार के सदस्य इस हादसे के बाद लापता हैं, वे नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी व सहायता प्राप्त करें।
जोधपुर हेल्पलाइन नंबर:
जिला नियंत्रण कक्ष: 0291-2650349, 2650350
महात्मा गांधी अस्पताल: 9414159222
राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL), जोधपुर: 9414919021
जैसलमेर हेल्पलाइन नंबर:
ट्रॉमा सेंटर, जवाहर अस्पताल: 9460106451, 9636908033
जिला हेल्पलाइन: 9414801400, 8003101400, 02992-252201, 02992-255055
DNA पहचान प्रक्रिया को तेज़ी से पूरा करने के लिए विशेषज्ञ टीम अजमेर और बीकानेर से जोधपुर पहुंच रही है।