फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Today: Heat rises again in Rajasthan, temperature reaches 45.3 degrees in Jaisalmer

Rajasthan Weather Today: प्रदेश में फिर बढ़ी तपिश, जैसलमेर में पारा पहुंचा 45.3 डिग्री, सड़कों पर सन्नाटा

Sun, 08 Jun 2025 07:30 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Sun, 08 Jun 2025 07:30 PM IST
सार

लू और चिलचिलाती धूप के कारण बाजार और सड़कें सुनसान हो गईं हैं। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Today: Heat rises again in Rajasthan, temperature reaches 45.3 degrees in Jaisalmer
जैसलमेर में पारा फिर 45 के पार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में कुछ दिन की राहत के बाद एक बार फिर भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के खत्म होते ही मौसम ने पलटी मारी और आसमान से सूरज ने आग बरसानी शुरू कर दी। प्रदेश के जैसलमेर जिले में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सर्वाधिक था। तापमान के इस स्तर पर पहुंचते ही मानो पूरा शहर तपते तंदूर में बदल गया हो। लू के थपेड़ों और चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। सुबह हल्की राहत देने वाले मौसम ने दोपहर होते-होते रौद्र रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


10 दिन बाद फिर टूटा पारा, लोगों में बढ़ी बेचैनी
गौरतलब है कि 27 मई के बाद पहली बार जैसलमेर का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार गया है। उस दिन अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री दर्ज किया गया था, जिसके बाद कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन अब मौसम ने फिर करवट ली है और गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है। शनिवार को दिनभर आसमान साफ रहा और सूर्य की किरणों ने बिना किसी रुकावट के ज़मीन को झुलसा दिया। इस कारण दोपहर के समय तापमान में भारी उछाल देखने को मिला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राजधानी में बढ़े आपराधिक मामले, हिट एंड रन से लेकर पेपर लीक तक पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी के डर से घरों में दुबके लोग, बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा
सप्ताहांत होने के बावजूद जैसलमेर में दोपहर के समय शहर की सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। आमतौर पर रौनक से भरे रहने वाले चौक, मुख्य मार्ग और पर्यटन स्थल भी सुनसान दिखे। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इतनी तेज गर्मी में बाहर निकलना अपने आप में जोखिम है, खासकर दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक। शहर के कई हिस्सों में गर्म हवाओं के थपेड़े इस कदर थे कि खुले में खड़े रहना भी मुश्किल हो गया।


ये भी पढ़ें- श्रद्धालुओं के लिए बंद किया त्रिनेत्र गणेश मार्ग, रणथंभौर दुर्ग में फिर बढ़ा टाइगर मूवमेंट

मौसम विभाग ने दी चेतावनी, हीटवेव जारी रहने की आशंका
मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटों के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग का अनुमान है कि आगामी दो दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है। इसका अर्थ है कि पारा 47 डिग्री के पास भी जा सकता है। मौसम विभाग ने आमजन को सलाह दी है कि वह अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और यदि निकलना ज़रूरी हो तो छाता, टोपी और पानी साथ रखें।

गर्मी से बचाव के लिए क्या करें, क्या न करें 
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आमजन को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। दिन के समय धूप में बाहर जाने से बचें। शरीर को ढकने वाले सूती कपड़े पहनें। बार-बार पानी पीते रहें, भले ही प्यास न लगी हो। तेज धूप में काम करने वाले मजदूरों, ट्रैफिक पुलिस और सफाई कर्मचारियों के लिए ठंडी छांव की व्यवस्था जरूरी है। बाहर निकलते समय छाता, टोपी या गमछा अवश्य साथ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed