फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur: Trinetra Ganesh Marg closed for devotees, Tiger movement increased again in Ranthambore Fort

Sawai Madhopur: श्रद्धालुओं के लिए बंद किया त्रिनेत्र गणेश मार्ग, रणथंभौर दुर्ग में फिर बढ़ा टाइगर मूवमेंट

Sun, 08 Jun 2025 12:31 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 08 Jun 2025 12:31 PM IST
सार

त्रिनेत्र गणेश मंदिर के आसपास एक बार फिर टाइगरों का मूवमेंट बढ़ने लगा है। पिछले दिनों टाइगर हमले के हादसों को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने आज फिर मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही पर रोक लगाते हुए मंदिर के रास्ते को बंद कर दिया है।

विज्ञापन
Sawai Madhopur: Trinetra Ganesh Marg closed for devotees, Tiger movement increased again in Ranthambore Fort
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणथंभौर टाइगर रिजर्व के बीच स्थित रणथंभौर दुर्ग में आज एक बार फिर बाघ का मूवमेंट देखने को मिला। वन विभाग ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए त्रिनेत्र गणेश दर्शन के रास्ते को बंद कर दिया है। त्रिनेत्र गणेश मंदिर रणथंभौर दुर्ग में स्थित है, जहां फिलहाल टाइगर का मूवमेंट जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रणथंभौर दुर्ग के त्रिनेत्र गणेश मंदिर के नजदीक 32 खंभों वाली छतरी के आसपास बाघ सक्रिय है, जिसके कारण वन विभाग ने श्रद्धालुओं की आवाजाही पर रोक लगा दी है। गणेश धाम स्थित रणथंभौर के प्रवेश द्वार को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bundi News: मंदिर के जमीन विवाद को लेकर पुजारी पर जानलेवा हमला, हाथ-पैर तोड़े, गंभीर हालत में कोटा रैफर
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से रणथंभौर दुर्ग और त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर लगातार बाघों का मूवमेंट देखा जा रहा है। इस इलाके में लगभग 15 से अधिक बाघ सक्रिय हैं, जिनमें बाघिन टी 84 एरोहेड अपने दो शावकों के साथ, बाघिन रिद्धि अपने तीन शावकों के साथ, बाघिन सुल्ताना अपने तीन शावकों के साथ और दो-तीन अन्य बाघ शामिल हैं।

टाइगर मूवमेंट के मद्देनजर वन विभाग कोई जोखिम नहीं लेना चाहता इसलिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गणेश मार्ग को बंद कर दिया गया है। वन विभाग के इस निर्णय के बाद आज दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु मंदिर तक नहीं पहुंच पाए और गणेश धाम के प्रवेश द्वार पर ही लौटने को मजबूर हुए। वन विभाग की टीम रणथंभौर दुर्ग में बाघों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed