फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Crime: Surge in Cases from Hit-and-Run to Paper Leak, Police Launch Intense Crackdown

Jaipur Crime: राजधानी में बढ़े आपराधिक मामले, हिट एंड रन से लेकर पेपर लीक तक पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Sun, 08 Jun 2025 04:17 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 08 Jun 2025 04:17 PM IST
सार

शहर में विभिन्न थाना पुलिस ने अलग-अलग अपराधों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Jaipur Crime: Surge in Cases from Hit-and-Run to Paper Leak, Police Launch Intense Crackdown
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर में शनिवार को कई अहम घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें हिट एंड रन के एक मामले के साथ ही नकबजनी और दुष्कर्म का मामला भी शामिल है। इसके साथ ही एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एसओजी ने एक और ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


चौमू में हिट एंड रन हादसा

जयपुर के चौमू थाना इलाके में शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार पिकअप ने एक राहगीर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा आरटीओ कार्यालय के सामने सुबह करीब 3 बजे हुआ। घायल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय रामसिंह चौपड़ा पुत्र भगवान सिंह के रूप में हुई, जो भोपावास सामोद का निवासी था और मंडी में मजदूरी करता था।
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच दुर्घटना थाना पश्चिम द्वारा की जा रही है।

विद्याधर नगर में नकबजन गिरोह पकड़ा गया

विद्याधर नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच नकबजनों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी 29 मई को आरएसईबी से रिटायर्ड एक अधिकारी के मकान में सेंधमारी कर लाखों रुपए के जेवर और नकदी चुरा ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में अभि उर्फ गुजराती, जितेन्द्र उर्फ जीतू उर्फ मूर्ति, सन्नी सक्सेना, अभिषेक धीरूभाई परमार और विष्णु नायडू शामिल हैं। ये आरोपी गुजरात, तमिलनाडु और जयपुर के रहने वाले हैं और पूर्व में भी नशे की लत के चलते कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने 50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर इन तक पहुंच बनाई।

मुहाना में नाबालिग से दुष्कर्म

जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ उसके परिचित ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने लड़की को मिलने के बहाने बुलाया और अपने दोस्तों की मदद से उसका अपहरण कर लिया।

लड़की ने हिम्मत कर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मुहाना थाने में मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ पॉक्सो सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसीपी मानसरोवर आदित्य काकड़े कर रहे हैं।

बाइक सवार बदमाशों ने छीनी सोने की चेन

शहर में चेन स्नेचिंग की दो घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में एडब्ल्यूएचओ रोड पर हुई, जहां बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के गले से दो तोले की सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। वहीं दूसरी घटना जवाहर नगर थाना क्षेत्र में घटी, जहां बाइक सवार बदमाशों ने बाजार जा रही एक युवती के गले से चेन झपट ली। दोनों ही मामलों में पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।


एसआई पेपर लीक मामले में ट्रेनी एसआई गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस की एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में एसओजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेनिंग कर रहे ट्रेनी एसआई विजेंद्र कुमार जोशी को गिरफ्तार किया है।
वह इस समय राजस्थान पुलिस अकादमी की इंटेलिजेंस ट्रेनिंग अकादमी में प्रशिक्षण ले रहा था। पूछताछ में सामने आया कि भर्ती परीक्षा से पहले विजेंद्र को पेपर उपलब्ध करवाया गया था। इससे पहले एसओजी ने पुरुषोत्तम दाधीच, संदीप लाटा और कुंदन पंड्या को गिरफ्तार किया था, जिनकी मदद से कई उम्मीदवारों ने पेपर लीक कर पास किया था। अब तक इस मामले में कई ट्रेनी एसआई और अधिकारी पेपर लीक की चपेट में आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed