फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Elderly man dies in a tragic road accident in Barmer, son and grandson injured

Barmer News: कार के सामने अचानक आ गया ऊंट, टकराने से उड़ गए परखच्चे...एक की हुई दर्दनाक मौत; दूसरा घायल

Wed, 16 Apr 2025 02:31 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Wed, 16 Apr 2025 02:31 PM IST
सार

Barmer: पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पारसमल जैन समाज में भामाशाह के रूप में जाने जाते थे। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन
Elderly man dies in a tragic road accident in Barmer, son and grandson injured
कार की छत के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बाड़मेर जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे 68 पर बाछड़ाऊ गांव की सरहद के पास एक कार अचानक सामने आए ऊंट से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में कार सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा और पोता गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बाड़मेर शहर निवासी पारसमल जैन अपने बेटे नरेश कुमार और पोते संजय के साथ रामजी की गोल से कार में सवार होकर बाड़मेर लौट रहे थे। इसी दौरान बाछड़ाऊ के समीप हाईवे पर अचानक एक ऊंट उनकी कार के सामने आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार की छत के परखच्चे उड़ गए और वाहन हाईवे से नीचे जा गिरा।

विज्ञापन


पढ़ें: 42 अंडों के साथ कोबरा सांप का किया गया सफल रेस्क्यू, फिर सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया    

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने पारसमल जैन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके बेटे और पोते का उपचार अस्पताल में जारी है।

पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पारसमल जैन समाज में भामाशाह के रूप में जाने जाते थे। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग अस्पताल पहुंच गए। धोरीमना थानाधिकारी बगडूराम ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत और दो के घायल होने की पुष्टि हुई है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed