फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Jaisalmer News: Bodies of Youth and Girl Found Near Border, Pakistani SIM and ID Recovered

Jaisalmer: बॉर्डर के पास युवक-युवती के शव मिले, पाकिस्तानी सिम और आईडी बरामद, प्यास और गर्मी से मौत की आशंका

Sun, 29 Jun 2025 11:43 AM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Sun, 29 Jun 2025 11:43 AM IST
सार

सीमा सुरक्षा बल ने भारत-पाक सीमा पर से युवक-युवती के दो शव बरामद किए हैं। मृतकों के पास से पाकिस्तानी सिम कार्ड और आईडी भी मिले हैं। माना जा रहा है कि दोनों की मौत प्यास और गर्मी से हुई हो सकती है।

विज्ञापन
Jaisalmer News: Bodies of Youth and Girl Found Near Border, Pakistani SIM and ID Recovered
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास युवक और युवती दो शव बरामद हुए। रामगढ़ थाना क्षेत्र के साधेवाला इलाके में रेतीले टीलों पर एक युवक और एक नाबालिग लड़की के शव मिले हैं। दोनों शव 4 से 5 दिन पुराने बताए जा रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंची पुलिस और बीएसएफ ने घटनास्थल की घेराबंदी की। प्राथमिक जांच में इन शवों के पास से पाकिस्तानी सिम कार्ड और एक आईडी कार्ड मिलने की जानकारी मिली है, जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि मृतक युवक और लड़की पाकिस्तान के नागरिक हो सकते हैं।

विज्ञापन


पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि दोनों मृतक संभवतः 4-5 दिन पहले बॉर्डर पार करके भारत की सीमा में दाखिल हुए होंगे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने वैध वीजा के माध्यम से प्रवेश किया या तारबंदी पार कर अवैध रूप से भारत में घुसे। जांच अधिकारियों के अनुसार शुरुआती तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि युवक और नाबालिग लड़की की मौत प्यास और गर्मी से हुई हो सकती है क्योंकि घटनास्थल पर कोई हिंसा या संघर्ष के संकेत नहीं मिले हैं। शवों को फिलहाल रामगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ajmer News: दलित नाबालिग के अपहरण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दिए
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद से बीएसएफ और जैसलमेर पुलिस मिलकर गहन जांच में जुटी हैं। आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर ये दोनों युवक और युवती कौन थे, भारत कैसे पहुंचे और उनका मकसद क्या था। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां हर संभव एंगल से मामले की जांच कर रही हैं और बॉर्डर क्षेत्र में सतर्कता और बढ़ा दी गई है। जैसलमेर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और दस्तावेजी जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed