{"_id":"685508082f42d9906a09ed97","slug":"balotra-news-gas-tanker-leaks-on-bhatala-khudala-mega-highway-situation-under-control-after-two-hours-jaisalmer-news-c-1-1-noi1407-3080045-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Blotra News: जोधपुर मेगा हाईवे पर गैस टैंकर से रिसाव, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Blotra News: जोधपुर मेगा हाईवे पर गैस टैंकर से रिसाव, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा
Fri, 20 Jun 2025 01:44 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
Published by: जैसलमेर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:44 PM IST
सार
शनिवार को मेगा हाईवे पर भाटाला-खुडाला के बीच कांडला से जोधपुर जा रहे एक गैस टैंकर से गैस का रिसाव हो गया लेकिन पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
जोधपुर मेगा हाईवे पर गैस टैंकर से हुआ रिसाव
विस्तार
कांडला पोर्ट गुजरात से जोधपुर जा रहे गैस से भरे एक टैंकर में शनिवार को मेगा हाईवे पर भाटाला-खुडाला के बीच अचानक गैस का रिसाव हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे आरजीटी थाना प्रभारी आदेश कुमार यादव जाब्ते सहित मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर हाईवे के दोनों ओर से यातायात को तत्काल रोक दिया गया ताकि किसी भी संभावित हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि टैंकर में अत्यधिक तापमान के कारण गैस का दबाव बढ़ गया था, जिससे रिसाव शुरू हुआ। पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और टैंकर पर लगातार पानी का छिड़काव शुरू किया गया, इससे टैंकर का तापमान नियंत्रित किया जा सका।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Kota News: भोपे से इलाज करवाना महिला को पड़ा भारी, पेट पर काटकर किया पथरी निकालने का दावा, अब अस्पताल भर्ती
विज्ञापन
गैस रिसाव की गंभीरता को देखते हुए टैंकर को एक सुरक्षित और खाली स्थान पर खड़ा करवाया गया। पुलिस और दमकल कर्मियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से दो घंटे के भीतर स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में आ गई।
इस दौरान हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं, लेकिन हालात सामान्य होने के बाद यातायात को पुनः चालू कर दिया गया। पुलिस के अनुसार गैस रिसाव से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया था लेकिन समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।