{"_id":"6516cfec3ba2a9846f0282e6","slug":"jaisalmer-water-shortage-in-murad-ki-dhani-of-longewala-village-on-india-pak-border-supply-stopped-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer: भारत-पाक बॉर्डर पर लोंगेवाला गांव की मुराद की ढाणी में पानी की किल्लत, मोटर जलने से सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer: भारत-पाक बॉर्डर पर लोंगेवाला गांव की मुराद की ढाणी में पानी की किल्लत, मोटर जलने से सप्लाई ठप
Fri, 29 Sep 2023 06:54 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 29 Sep 2023 06:54 PM IST
सार
Jaisalmer Water Shortage: जैसलमेर जिले में भारत-पाक बॉर्डर पर लोंगेवाला गांव की मुराद की ढाणी में पेयजल किल्लत है। यहां पानी की मोटर जलने से सप्लाई ठप हो गई है।
विज्ञापन
पानी की किल्लत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसलमेर में भारत-पाक सीमा से लगते लोंगेवाला गांव की मुराद की ढाणी के निवासी लंबे समय से पेयजल किल्लत का सामना कर रहे हैं। दरअसल, मुराद की ढाणी में लोंगेवाला में स्थित ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति की जाती है। लेकिन वहां लगी मोटर जलने से पानी आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
ट्यूबवेल में नई मोटर लगाकर पेयजल आपूर्ति शुरू करने के लिए कई बार विभाग के अधिकारियों को गुहार लगाई, लेकिन हालात अब भी वही है। पिछले 20 दिन से ग्रामीण और पशु बिना पानी के परेशान हो रहे हैं। ग्रामीण महंगे दामों में टैंकर खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुराद की ढाणी के निवासी हनीफ खान ने बताया, मुराद की ढाणी में बीते 20 दिन से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से बंद है। ऐसे में इस भीषण गर्मी में लोगों के साथ-साथ पशुधन दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। ढाणी वासियों ने बताया कि ढाणी में गहराए पेयजल संकट के बारे में जलदाय विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन समस्या जस की तस है।
ढाणी वासियों ने जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन व जलदाय विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि इस क्षेत्र में कई स्थानों पर ट्यूबवेल व हैंडपंप स्वीकृत कर वहां पेयजल की व्यवस्था की गई है। लेकिन सौ घरों की मुराद की ढाणी को इससे वंचित रखा गया है। ग्रामीणों ने मुराद की ढाणी की पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।