{"_id":"64842fa1eadb421065040c17","slug":"jaisalmer-news-young-man-going-on-a-walk-died-after-being-hit-by-a-bike-rider-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer News: वॉक पर जा रहे युवक को बाइक सवार के टक्कर मारने से मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer News: वॉक पर जा रहे युवक को बाइक सवार के टक्कर मारने से मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन
Sat, 10 Jun 2023 01:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:39 PM IST
सार
जैसलमेर में नाइट वॉक पर निकले एक युवक को शुक्रवार रात बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वो गंभीर घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक के परिजन और समाज के लोग उचित कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन किए।
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसलमेर में शुक्रवार रात वॉकिंग पर जा रहे युवक को एक तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर लगने से युवक के सिर में गंभीर चोट लग गई। वह लहूलुहान हो गया। युवक को जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जोधपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
युवक ने शहर से 45 किलोमीटर दूर लाठी गांव के पास दम तोड़ दिया। मौत के बाद शव को वापस जैसलमेर लाया गया, जिसे जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा गया।
घटना के बाद परिजनों और समाज में रोष...
घटना के बाद युवक के समाज के लोगो में रोष व्याप्त है। सुबह से ही समाज के लोग मोर्चरी के आगे इक्ट्ठा हो रहे हैं। उनकी मांग हैं कि घटना की निष्पक्ष जांच हो और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। एडवोकेट हेम सिंह ने बताया कि मृतक लीलाधर सिंह रात को खाना खाने के बाद वॉकिंग पर गए थे। बड़ा बाग रोड स्थित व्यास छतरियों के पास उन्हें बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गरीब मृतक था पांच पुत्र-पुत्रियों का पिता...
मृतक ऑटो रिक्शा चालक था और बेहद गरीब था। उसके पांच पुत्र-पुत्रियां हैं और घर में वह कमाने वाला अकेला था। पुलिस से मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और राज्य सरकार से गुजारिश है कि मृतक के परिवार को ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिया जाए, ताकि उनका भरण पोषण हो सके।
विज्ञापन