फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News: Special Director General arrived to inspect security activities, encouraged the soldiers

Jaisalmer News: सुरक्षा गतिविधियों का निरीक्षण करने पहुंचे विशेष महानिदेशक, जवानों की हौसला अफजाई की

Thu, 14 Dec 2023 04:41 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 14 Dec 2023 04:41 PM IST
सार

Jaisalmer: भारत-पाक सरहद की सुरक्षा गतिविधियों का जायजा लेने के लिए सीमा सुरक्षा बल के विशेष महानिदेशक जैसलमेर पहुंचे। अपने दो दिवसीय इस दौरे में उन्होंने भारत-पाक सीमा की सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियों का जायजा लिया।

विज्ञापन
Jaisalmer News: Special Director General arrived to inspect security activities, encouraged the soldiers
जवानों से मुलाकात करते विशेष महानिदेशक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरहद की सुरक्षा गतिविधियों का निरीक्षण करने सीमा सुरक्षा बल, पश्चिम कमांड चंडीगढ़ के विशेष महानिदेशक योगेश बहादुर खुरानिया अपने दो दिवसीय दौरे पर जैसलमेर आए हैं। वे सीमांत मुख्यालय जोधपुर, राजस्थान का द्विवार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे हैं।
विज्ञापन


दो दिन के अपने इस दौरे में उन्होंने भारत-पाक सरहद की सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियों का जायजा लिया। जैसलमेर पहुंचने पर आईजी फ्रंटियर राजस्थान, पुनीत रस्तोगी और डीआईजी जैसलमेर दक्षिण विक्रम कंवर ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


डीआईजी कंवर ने उन्हें सीमा की सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं प्रशासनिक कार्रवाइयों की जानकारी दी और यहां की चुनौतियों से अवगत कराया। इस दौरान विशेष महानिदेशक ने सेक्टर दक्षिण के डाबला कैंपस का राउंड लिया और यहां मौजूद जवानों से बातचीत कर उनकी हौसला अफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed